मंगल ग्रह ऊर्जा का कारक होता है

Spread the love

मंगल ग्रह ऊर्जा का कारक होता है |

सूर्य मंडल में सूर्य को राजा और मंगल को सेनापति कहा गया है | आसमान में भी लाल रंग का दहकता हुआ मंगल साफ-साफ दिखाई देता है | शायद उसके लाल रंग के कारण ही अग्नि पर मंगल का प्रभाव माना जाता है| सूर्य भी अग्नि कारक है किंतु सूर्य से मिलने वाली अग्नि जीवन के लिए जरूरी है | और मंगल का अग्नि प्रलय कारक है| सूर्य उष्ण है और मंगल तप्त है| सेनापति होने के कारण शक्ति , अधिकार, मर्दानगी, शोरगुल , वाशना , पशुता आदि बातों पर मंगल का अधिकार है |

मंगल के अधीन शरीर के हिस्से|

मंगल शक्ति का कारक अतःसभी स्नायु तंत्र मंगल के अधीन है | मंगल की मेष राशि कुदरती कुंडली में प्रथम भाव में होने के कारण इस भाव से देखा जाने वाला चेहरा, सर , पर मंगल का अधिकार है | मंगल की वृश्चिक राशि अष्टम भाव में आती है| अतः अष्टम भाव से देखे जाने वाले मूत्राशय गर्भाशय गुदा द्वार और बाहरी लिंग पर मंगल का अधिकार होता है | साथ ही जीभ के जिस हिस्से से तीखेपन का एहसास होता है वह हिस्सा भी मंगल के अधिकार में होता है|

मंगल के गुण |

मंगल सेनापति होने के कारण उसके पास अधिकार वृत्ति , प्रभुता नेतृत्व ,धीरज से लड़ाई लड़ने के गुण होते हैं| इन्हीं गुना के कारण उसे अधिकार प्राप्त होता है| मंगल जल्दी क्रोधित होने के साथ उतावला और दहशत जमाने वाला है| बाहरी लिंग पर अधिकार होने के कारण मंगल में वासना और लोग भी है| यौन सुख प्राप्त करते हुए उसके सेनापति का स्वभाव जाग जाता है और इसी कारण साथी के साथ सम्बन्ध बनाते समय साथी को तकलीफ देता है|

मंगल से संबंधित बीमारियां|

मंगल के अग्नि तत्व के कारण जालना, गर्मी की बीमारियां, हर तरह के बुखार फोड़े फुंसी खुजली जैसी बीमारियों मंगल के अधिकार में होती हैं | मंगल का चेहरे पर अधिकार होने के कारण मुंहासे साथ ही दिमागी बीमारियां जैसे पागलपन, सर में खून का वहाब ,गुप्त रोग भगंदर, पिसतुला , तथा महिलाओं में रक्त प्रदर हर्निया आदि बीमारियां मंगल के अधिकार में आती है| सुनाजु पर मंगल का अधिकार होता है अतः सुनाजु की बीमारियां पोलियो, लकवा तकलीफ देने वाली बीमारियां जैसे एसिडिटी अल्सर पेट दर्द आदि| मंगल की वृश्चिक राशि बिच्छू को दर्शाती है अतः जहर का प्रयोग, जहरीली गैस जा जहरीले चीजों के सेवन से होने वाली बीमारियां|

मंगल के अधीन कारोबार|

मंगल सेनापति है अतः जहां सुरक्षा का सवाल हो ऐसे सेवादल, पुलिस सुरक्षा कर्मी ,जासूस ,हथियार, बम नुकीली चीजें अदि क्षेत्र अथवा कारोबार मंगल के अधिकार में है | साथ ही कसाई, नई, सर्जन, जैसे हथियारों का प्रयोग करने वाले कारोबार साथ ही खदानों से मिलने वाला तांबे जैसी धातुओं के कारोबार यंत्र| मंगल के अग्नि तत्व के कारण हर तरह के वॉयलेर ,भाँप के इंजन, ऊर्जा पैदा करने वाले यंत्र सभी पर मंगल का अधिकार होता है|

मंगल के अधीन निर्माण|

मंगल के तीखे गुण के कारण मिर्च मसाले की सभी चीज दालचीनी, अदरक ,लहसुन, प्याज, आदि| धातुओं से संबंधित लोहा ,स्टील, तांबे, यंत्र, | हथियारों का कारक तथा तलवार ,बंदूक, बम और हर तरह के हथियार का निर्माण| भूमि कारक होने के कारण घरों का निर्माण कांटेदार पेड़ अच्छी लकड़ी भटियो में बनी शराब, ब्रांडी ,व्हिस्की, बियर और तंबाकू का निर्माण|
मंगल के स्थान|

मंगल लड़ने वाला अतः लड़ाई के मैदान, सैनिक प्रयोगशाला पुलिस स्टेशन ,मंगल यंत्र निर्माण से संबंधित अतः इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी अदि के कॉलेज | ,घर में रसोई , गीजर ,शौचालय ,गुप्तांग ,घर में तहखाना बेसमेंट पर मंगल का अधिकार होता है|

मंगल से संबंधित जानवर |

मंगल लड़ने वाला है और कुछ हद तक बेरहम , अतः शेर, लोमड़ी, कुत्ता ,शिकारी कुत्ते, चीता मंगल के अधिकार में हैं |

मंगल के दिन पेड़ पौधे |

मंगल तीखा होने के कारण कांटेदार पेड़ मसाले की चीज पौधे तंबाकू लहसुन प्याज | मंगल का रंग लाल अतः लाल रंग के फल और कड़े छिल्के वाले फल अदि पर मंगल का अधिकार होता है |

Leave a Comment