आज 17 जनवरी 2024 का राशिफल और पंचांग | 

Spread the love

आज 17 जनवरी 2024 का राशिफल और पंचांग |  

आज का पंचांग | 

 आज  17 जनवरी 2024 दिन बुधवार है |

 आज  शुक्ल पक्ष की सप्तमी है| 

आज  योग शिव | 

 आज नक्षत्र रेवती | 

आज गोचर ग्रह स्थिति ,

          आज गुरु मेष राशि  में है,केतु कन्या राशि में है , शुक्र वृश्चिक राशि में है ,बुध तथा मंगल धनु राशि में है, सूर्य मकर राशि में है और शनि कुम्भ राशि में है ,राहु तथा चंद्र मीन राशि में गोचर कर रहा  है | आज राहुकाल रहेगा 12:36 से 1:58 तक राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है, अभिजीत मुहूर्त का समय रहेगा 1:00 से 1:24 तक, इसमें कोई भी शुभ काम  किए जा सकता है | 

आज का राशिफल |  

 मेष राशि  | 

         मेष  राशि बालो के खर्चे  थोड़ा बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं \आज माता और घर  बहुत सारे खर्चे  होंगे, इसलिए कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इनकम और खर्चे  का बैलेंस अगर आप बनाकर के रखेंगे तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा | जीवनसाथी या बिज़नेस पार्टनर  के साथ कुछ बिना बात के विवाद हो सकते हैं इससे आपको बचने की जरूरत है शांत रहकर विवाद वाली स्थितियों को टालने  की कोशिश करें | आंखों में परेशानी हो सकती है , ठीक से नींद ना आने की समस्या हो सकती  है | आपका  विदेश से कोई काम  बहुत दिन से रुका हुआ था अगर आप आज  ऊर्जा उसमें लगाएंगे तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है |  

वृषभ राशि

        आज भाग्य आपका साथ देगा | आज इनकम तो आपकी बढ़ेगी, आप देखेंगे कि आपकी जो वेल्थ है वह भी बढ़ रही है आपका जो कामकाज  है वह इंप्रूव कर रहा है | आज खर्चे शुभ होंगे , आपके साथ काम करने वाले लोग आपके बॉस सभी  आपकी आज मदद करेंगे ,आपके काम आएंगे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी रोग से भी आराम प्राप्त हो जाएगा | आपकी सफलता में विपरीत लिंग की भूमिका दिखाई दे रही है तो अगर आपको इस तरह का कोई इंटरेक्शन होता है या आपको इस तरीके कोई सलाह मिलती है तो आपको उस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वह आपके लिए लाभकारी  हो सकती है | 

मिथुन राशि | 

           मिथुन राशि के नौकरीपेशा या बिजनेसमैन जातक है उनके लिए दिन अच्छा है | अगर आप बहुत दिन से कोई नया कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे थे तो आज वह दिन है कि आप शुरू करते हैं आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी |   आपको  मान सम्मान मिलेगा बिजनेस या  जॉब से रिलेटेड आप यात्रा करना चाहते हैं तो वह भी आपके लिए आज लाभप्रद रहेगी |  बिजनेस तो आपका इंप्रूव होगा ही अगर आप जॉब में है तो आपको अपने वास का  पूरा सपोर्ट मिलेगा |  आज आपके  अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है |  जॉब में आपका मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है | आज आप किसी भी काम के लिए  विशेष प्रयास करें आपको सफलता प्राप्त हो जाएगी |  

कर्क राशि | 

          आज कारोबार में अच्छालाभ होगा |   आज आप  भाग्य के भरोसे ना बैठे, मेहनत करते रहे, बैठने से लॉस हो सकता है, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करें ,धर्म-कर्म में तीर्थ यात्रा में ईश्वर भक्ति में आज अपना मन लगाए | अपनी हायर एजुकेशन को प्लान कर सकते हैं|  पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता  है, इस पर विशेष रूप से ध्यान दें, आप में से कुछ जातकों को किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है वह भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है वर्कप्लेस पर अचानक से कुछ चैलेंज आ  सकते हैं जो आपको समय रहते हैं दूर कर लेना चाहिए आज आप जितना दान करेंगे ,आपको उतना ही लाभ होता जाएगा | 

सिंह राशि | 

          आज आपको  मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा ,मन को शांत करने के लिए मैडिटेशन  करे | कोशिश करें अगर आपको डायबिटीज ब्लड प्रेशर से  कोई लंबी प्रॉब्लम है तो यह आपको आज थोड़ी सी ज्यादा परेशान कर सकती है इस पर ध्यान दें , बिना वजह की चिंता तनाव अपने मन में बिल्कुल भी ना आने दे, अदर वाइज आपका दिन पूरा खराब हो सकता है तो ना चाहते हुए भी आपको हो सकता है बाहर जाना पड़े |  कुछ दिन के लिए जीवनसाथी का जो परिवार है वह आपसे कुछ रिक्वेस्ट कर सकता है आपका अगर समर्थ है तो आप उसको जरूर पूरा करें, यह आपके लिए और  पारिवारिक माहौल सही रखने के लिए अच्छा रहेगा |  अकेलेपन की भावना से दूर रहें | अगर   वर्कप्लेस में कुछ चैलेंज आ रहे हैं, यह चैलेंज आपको समय रहते दूर कर लेने चाहिए  |  आज आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए |   

कन्या राशि | 

         कन्या राशि के जातक को अपने ससुराल  से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिए  | आज आप देखेंगे कि आपकी इनकम बढ़ रही है और इनकम के कुछ और नए सोर्स भी आपको पता चल रहे हैं|  रिश्ते अच्छे हो रहे हैं , या आगे जाकर और अच्छे होंगे, आप दोनों के बीच नेड़ता  ज्यादा बढ़ेगी आज मौज मस्ती में आनंद  में दिन बीत सकता है ,आप बिजनेस करते हैं तो आपका बिजनेस इंप्रूव होगा और आप अपने लिए जीवनसाथी की तलाश में थे तो आज वो मिल सकता है | 

तुला राशि  | 

         तुला राशि वालो की कारोबारी यात्रा होगी और लाभकारी होगी |  पारिवारिक जीवन आपका सुख मये रहेगा शांतिपूर्ण रहेगा, ननिहाल पक्ष आपको सपोर्ट करेगा शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी प्रेम संबंध में मर्यादित व्यवहार आपसे अपेक्षित है कोई भी ऐसी बात ना करें जिससे सामने वाले के मन में आपके लिए कोई भी दुर्भावना पैदा हो |  शत्रुओं पर तो विजय प्राप्त होगी ही साथ ही अगर आपको कोई रोग चल रहा था उससे भी राहत मिलेगी  आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते जाएं आपको सफलता प्राप्त होगी |  सेहत अभी ठीक-ठाक रहेगी  आपके एनीमीज आपके अपोनेंट्स एक्टिव रहेंगे लेकिन आपका कोई नुकसान वो  करने की स्थिति में नहीं रहेंगे | 

वृश्चिक राशि  | 

         कुछ बिना बात की चिंताएं आपके मन में आएगी और आप अपना खान पान  सात्विक रखे ,मांसाहार से बचे ,और कोशिश करें कि मन को शांत करने के लिए आप योग करें प्राणायाम करें |  घूमने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं|  मन को शांत रखें नहीं तो  आप कोई काम पूरा नहीं कर पाएंगे|  एक बार में एक काम को पकड़े |  अगर आप  शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाए अभी कोई इंवेस्टमेंट ना करें क्योंकि अभी इन्वेस्टमेंट आप   के लिए लाभकारी नहीं है | 

धनु राशि | 

        धनु राशि के जातक आज आपने काम बदलने के बारे सोचेंगे , इनको काम  में रुकावटें आएगी ,आपको रुकावटों को एक-एक करके दूर करना चाहिए अन्यथा आपको काफी दीकित हो सकती है |  पिता  का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन रहा है इस पर ध्यान दें |   यह बढ़कर काफी खराब रूप ले सकता है | आपके घर खरीदना चाह रहे थे कोई वाहन खरीदना चाह रहे थे अभी जमीन खरीदना चाह रहे थे, तो आज देख ले, बहुत सोच विचार कर अपना  पैसा लगाए ,आपका पैसा  किसी गलत जगह पर लग सकता है |   

मकर राशि | 

        मकर राशि वालों को आज अपने  दोस्तों का सगे संबंधियों का भाई-बहनों का सभी का बहुत साथ  मिलेगा , भाई-बहन आपके लिए सोर्स आफ हैप्पीनेस रहेंगे  | आपकी जो वाणी है उसमें सत्य  रहेगा बहुत सारे लोग आपकी वाणी से ही आपकी बात जो है वह मान जाएंगे |  पिछले दिनों अगर आपको कोई हिसाब से संबंधित समस्या थी तो आज थोड़ी सी ज्यादा परेशान कर सकती है इस पर  आपको थोड़ा ध्यान देना चाहिए  | 

 कुंभ राशि | 

         कुम्भ राशि वालों  को  पैसे के मामले में बहुत सोच विचार कर निर्णय लेना है किसी भी ऐसे व्यक्ति को उधार  बिल्कुल ना दें जिनकी पृष्ठभूमि संदेह पूर्ण हो जिनसे  पैसा लौटने की संभावना न हो | आपका मन अगर इधर-उधर पैसा खर्च करने का है,या  लगाने का  है ,तो अगर आप परिवार की बात सुनेंगे या दोस्तों की बात सुनेंगे तो आपको नुकसान नहीं होगा | आपकी  आंखों में परेशानी हो सकती है और किसी  डॉक्टर को दिखाने की याद जरूरत पड़ सकती है |  वाणी पर संयम रखें, किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी अभदर भाषा का प्रयोग बिल्कुल ना करें  | अगर आप ने कोई  यात्रा  प्लान कर रखी है, तो  हो सके तो टाल  दें ,क्योंकि यह यात्रा लाभप्रद होने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है |   

 मीन राशि | 

          मीन राशि वालों को आज लाभ भी होगा और उनके  खर्चे  भी होंगे |  आपको आज मानसिक शांति का एहसास होगा ,आपका बहुत सारा समय किसी ऐसे कार्य पर खर्च होगा जो आप बहुत समय से करना चाह रहे थे, और जिससे आपको मानसिक शांति मिलती है, या आपकी शौक  हो सकती है या परिवार के साथ कहीं घूमने जा  सकते हैं | लोगों के साथ कोई पार्टी करने आप जा सकते हैं | समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा 

6 thoughts on “आज 17 जनवरी 2024 का राशिफल और पंचांग | ”

Leave a Comment