क्या आप जानते है कि मकर राशि और मकर राशि के  जातक कैसे होते  हैं  ?मकर राशि दसवीं राशि है इसका स्वामी शनि  और मकर राशि के जातक के गुण ,स्वभाव ,शरीर के हिस्से ,बीमारियां ,कारोबार और निर्माण ,और स्थान

Spread the love

Table of Contents

क्या आप जानते है कि मकर राशि और मकर राशि के  जातक कैसे होते  हैं  ?मकर राशि दसवीं राशि है इसका स्वामी शनि  और मकर राशि के जातक के गुण ,स्वभाव ,शरीर के हिस्से ,बीमारियां ,कारोबार और निर्माण ,और स्थान  

              काल पुरुष कुंडली में मकर राशि दसवें स्थान में आती है|  जिसका स्वामी शनि ग्रह है|  शनि निरिच्छ, तथा कर्म कारक   ग्रह है |   मकर राशि का चिन्ह आधा मगरमच्छ और आधा हिरण है |   मगरमच्छ की जैसी फितरत होती है कि वह जिस चीज को पकड़ लेता है उसे छोड़ता नहीं  जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं | यह मछली का भी चिन्ह है | यह  एक दरवेश राशि है|  इसका मोमेंट क्विक है  | यह देखने में शांत मगर अंदर से आग  जलती रहती है | 

मकर राशि व्यक्तित्व:

           गुण: मकर राशि के जातक प्रबंधन क्षमताओं और उन्नति की ऊर्जा के साथ समृद्धि प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनमें संघर्ष की ऊर्जा हमेशा होती है।मकर राशि के  लोग हमेशा काम में लगे रहना फल की आशा किए बिना  औरों के लिए काम करते रहते हैं |  कई बार यह  लोग दूसरों  के लिए  अपनी खुशियों के निछावर कर देते हैं  यह सारी विशेषताएं इस राशि में और इस राशि के जातकों में पाई जाती है|  मकर राशि के जातक पूरी लगन से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते हैं | यह  एक विवहारक सोच और सहनशीलता से भरी राशि है |  मकर राशि के जातक समझ के मामले में बेहद सुलझे हुए और अपना काम आप करना पसंद करते हैं, यह किसी और पर विश्वास नहीं करते ,लगातार काम करते हैं, लेकिन जल्दी-जल्दी नहीं कर पाते |  अपना काम शांति से सोच समझकर करना पसंद करते हैं लेकिन उन्हें आलसी भी कहा जाता है | 

         स्वभाव: मकर राशि के जातक सावधान, कर्तव्यनिष्ठ, और उदार होते हैं। वे अपने कार्यों में निर्णय पूर्ण होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को सीरियसली लेते हैं। उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करने में आनंद आता है।मकर राशि के जातकों का बर्ताव,  बातचीत कुछ धीमी और बेहद विश्लेषण से भरी, मगर  उलझी हुई होती है|  यह  जातक अपनी बात कही घुमा फिरा कर कहते हैं, कई बार बातों में यह पीछे भी रह जाते हैं |  मकर राशि वाले जातकों को चाहिए के वो ऊपर चेहरे पर तो  मासूमियत  से भर रहे , मगर अंदर उस काम को पूरा करने की आग  इनमें होनी चाहिए , फिर वह काम जरूर पूरा होगा |  मकर राशि के जातक फ्रंटलाइन सोल्जर होते  हैं  | इनके पास  ऑप्शन नहीं है | इस राशि के जातक जी तोड़  मेहनत करने वाले होते हैं  | यह  राशि शरीर से काम लेने वाली है ,बुद्धि से काम लेने वाली नहीं है | इसलिए इस राशिमें  मंगल ग्रह उच्च काऔर बृहस्पति ग्रह नीच का होता है  | मकर राशि के जातको  को  चाहिए कि उनके ऊपर कोई उनको गाइड करने वाला  होना चाहिए  ,फिर यह  जातक अपना काम पूरा कर सकते हैं |  डिसीजन लेना उनके हाथ में नहीं है ,इनके लिए डिसीजन कोई और ले और शरीर से कम यह करेंगे ,फिर इनको कामयाबी मिलती है |  अगर  मकर राशि में  किसी का शनि  हो तो उस जातक को  एक काम को पूरा करने के बाद ही दूसरे काम को हाथ में लेना चाहिए  | एक साथ दो काम नहीं करने चाहिए ,फेल हो जायेगा | 

शरीर के हिस्से:

             मकर राशि का स्वामी , जानवर अधिपती शनि है, और इसलिए वे अक्सर लम्बे और पतले होते हैं। उनकी आंतरिक शक्ति और सहनशक्ति उन्हें बहुत बढ़ोतरी बनाए रखने में मदद करती हैं।मकर राशि का स्वामी शनि, हड्डियों का कारक ग्रह  है, इसलिए शरीर की हड्डियों का ढांचा, शरीर के सारे जोड़, चमड़ी, मकर राशि के अधीन है,|  काल पुरुष कुंडली में मकर राशि दशम भाव  में आती है, इस भाव से देखे जाने वाले घुटनों पर भी इस राशि का अधिकार होता है | 

 बीमारियां:

         मकर राशि के जातकों को अक्सर हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि घुटनों और पैरों में दर्द। उनको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने का प्रयास करना चाहिए।मकर राशि का स्वामी शनि होने के कारण ,शनि ठंडा ग्रह है इसलिए सर्दी जुकाम, बड़ी बीमारी कैंसर, और साथ ही लाइलाज और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां भी इस राशि के अधिकार में हैं|

कारोबार और निर्माण:

              मकर राशि के जातक कारोबार में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। उन्हें निर्माण क्षेत्र, वित्तीय प्रबंधन, और उद्यमिता में स्वाभाविक रूप से रुचि होती है।मकर राशि का स्वामी शनि जो मृत्यु का कारक तथा चमड़े से संबंध रखता है|  इसलिए मरे जानवरों के  चमड़े के बैग, जूते, चप्पल, पर्स , आदि का निर्माण और शनि बेहद ठंडा अतः  बर्फ के कारखाने, कोल्ड ड्रिंक, फ्रिज ,एयर कंडीशनर बनाने की फैक्ट्रियां |  शनि  काले रंग का अतः  काले रंग की चीजों का निर्माण, फॉरेनर्स ऑयल, लोहा , बालों से बने बैग, शनि ग्रह एक सख्त ग्रह है, इसलिए सीमेंट, प्लास्टर, फेविकोल जैसी चिपकाने वाली चीजों का निर्माण और शनि ग्रह हड्डियों का कारक है अतः हड्डियों से बनी चीजे, हाथी के दांतों से बनी चीजें और आर्टिफिशियल लकड़ी से बने शरीर के अंग|  शनि लगातार मेहनत करने वाला ग्रह अतः हल्के दर्जे के काम साफ सफाई के काम, बर्फ  तथा कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले, एयर कंडीशनर के शोरूम, एयर कंडीशनर, गीज़र , की कंपनियां  ,तेल के कुए , लोहे की खदानें से जुड़ा कारोबार या नौकरी  ,चमड़े की चीज बेचने का काम ,लोहे की चीजों का कारोबार , चमड़ी और हड्डी के  रोग का इलाज करने वाले संस्थाएं,हॉस्पिटल , दवा खाने ,दवा खाने में नौकरी ,जानवरों की हड्डी और  चमड़े से  उत्पादन बनाने वाले कारखाने  या इनमें नौकरी  जैसा कारोबार   मकर राशि के अधीन है | 

स्थान:

              मकर राशि का स्वामी शनि है, और यह राशि दक्षिण दिशा में स्थित है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए दक्षिण दिशा शुभ मानी जाती है और वे इस दिशा में स्थित स्थानों पर स्थायी निवास करने का अधिक रुचि रखते हैं।मकर राशि के अधीन जेल, अस्पताल, पोस्टमार्टम करने की जगह, श्मशान घाट, रेगिस्तान, बेकार जमीन ,बर्फीले स्थान, बर्फ बनाने वाले कारखाने, अंधेरा स्थान, झुकी झोपड़ी ,पुराने मकान, कूड़ा फेंकने वाली जगह इस राशि के स्थान होते हैं | 

निष्कर्ष

              मकर राशि के जातकों का व्यक्तित्व प्रबंधन क्षमताओं, कर्तव्यनिष्ठता, और मेहनती प्रवृत्ति के साथ जुड़ा होता है। इन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनमें संघर्ष की ऊर्जा हमेशा होती है। उनका स्वभाव सावधान, कर्तव्यनिष्ठ, और उदार होता है।मकर राशि से जुड़े जातक अक्सर लम्बे और पतले होते हैं, और उन्हें अपनी आंतरिक शक्ति और सहनशक्ति में बढ़ोतरी बनाए रखने की क्षमता होती है।कारोबार में इन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहने की रुचि होती है, और वे निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, और उद्यमिता में स्वाभाविक रूप से रुचि रखते हैं।स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि ये जातक अक्सर हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं के साथ गुजर सकते हैं।

 

1 thought on “क्या आप जानते है कि मकर राशि और मकर राशि के  जातक कैसे होते  हैं  ?मकर राशि दसवीं राशि है इसका स्वामी शनि  और मकर राशि के जातक के गुण ,स्वभाव ,शरीर के हिस्से ,बीमारियां ,कारोबार और निर्माण ,और स्थान”

Leave a Comment