27 जनवरी 2024  दिन शनिवार  का पंचांग और राशिफल 

Spread the love

 27 जनवरी 2024  दिन शनिवार  का पंचांग और राशिफल 

आज का पंचांग | 

आज तिथि द्वितीया कृष्ण पक्ष,| 

 आज नक्षत्र अश्लेषा 1:00 बजे तक उसके बाद नक्षत्र होगा मघा | 

 आज योग आयुष्मान सुबह 8:07 तक उसके योग  सौभाग्य | 

 आज दिनांक 27 जनवरी 2024 दिन शनिवार है | सूर्य गोचर कर रहे हैं मकर राशि में और चंद्र गोचर करेंगे कर्क राशि में और दोपहर के बाद चले जाएंगे सिंह राशि में | 

 राहुकाल रहेगा सवेरे के 9:53 से 11:16 तक |  राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य  बचना चाहिए | 

अभिजीत मुहूर्त का समय रहेगा 1:03 से 1:27 तक अभिजीत मुहूर्त का समय ऐसा होता है जिसमें आप कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करें और वह सफल होता है | 

आज की गोचर ग्रह  स्थिति | 

आज गुरु मेष राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में  दोपहर 1:01 तक ,उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा, केतु कन्या राशि में ,शुक्र ,बुध और मंगल  धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में है, शनि कुंभ राशि में है ,और राहु मीन राशि में गोचर कर रहा है| 

आज का राशिफल| 

मेष राशि |

             मेष राशि वाले जातकों के गुरु लग्न में गोचर कर रहा है, आज खर्चा शुभ जगह होगा, मान प्रतिष्ठा  बढ़ेगी, नजदीक की या  दूर की यात्रा हो सकती है, कारोबार में लाभ  होगा, कोई पेट की समस्या ,या  नसों की समस्या हो सकती है, इसका ध्यान रखना चाहिए , मन  की शांति के लिए मेडिटेशन करना चाहिए | आपको  बहुत सारी चिताओं का सामना करना पड़ेगा , मन आपका घबरा सकता है, यात्रा भी आप कुछ कर रहे हैं तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना बन रही है, फायदा कुछ नहीं होगा, यात्रा को टाल दें |  आज पूरा दिन आपको थोड़ा फ्रस्ट्रेशन रह सकता है, इस फ्रस्ट्रेशन को आप अपने घरवालों पर या अपने सहकर्मियों पर ना निकले  |  आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए  | 

वृषभ राशि |

              वृषभ राशि के जातकों को आज अपने खानपान पर ध्यान रखना चाहिए कारोबारी पार्टनर से लाइफ पार्टनर से कोई समस्या हो सकती है, उनसे वाद  विवाद  नहीं करना चाहिए ,आज लाभ  के साथ खर्च भी होंगे  ,बड़े भाई बहन या  दोस्तों के साथ खर्च कर सकते हैं |  मान सम्मान  में वृद्धि होगी |  आपका कोई मुकदमा वगैरह चल रहा था तो उसमें आपको सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे, आज आप पूरे दिन शांतिप्रिय व्यक्ति के रूप में रहेंगे सभी के साथ आपका जो है व्यवहार शांतिपूर्वक रहेगा , आज सुख सुविधाओं के साधनों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, आप कुछ नया खरीद सकते हैं,|  छोटी-मोटी यात्रा जो है वह आप करना चाहते हैं ,आप जरूर कर लें यात्रा आपके लिए सुखद और  लाभप्रद रहेगी,  विशेष रूप से अगर वह परिजनों के साथ की जाए तो  | 

मिथुन राशि | 

               मिथुन राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिए दिन अच्छा है|  नजदीक यात्रा में थोड़ा कष्ट का योग है यात्रा  ध्यान पूर्वक करें|  आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव में है |  तो आपको मान सम्मान में थोड़ी सी प्रॉब्लम आ सकती है कुछ ऐसी परिस्थितियों बन सकती हैं ,जहां आपका जो  मान सम्मान है वो दाव  पर लगे , ऐसी परिस्थितियों से बच के रहना चाहिए  ,बिना बात के  कुछ नुकसान हो सकता है , किसी भी गलत स्कीम में पैसा ना लगाए |  किसी भी गलत व्यक्ति को पैसा उधार ना दें , कुछ विवाद बन सकते हैं, मानसिक कष्ट आपको आज मिल सकता है | आज आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए  | 

कर्क राशि | 

               कर्क राशि के जातकों को आज खर्च सोच समझ के करना चाहिए , खर्च की जगह आज इन्वेस्टमेंट करें तो उससे ज्यादा लाभ होगा |  मान सम्मान  में वृद्धि होगी |  लाइफ पार्टनर से कुछ मतभेद हो सकता है ,उसके साथ वाद विवाद नहीं करना चाहिए |  यात्रा में परेशानी हो सकती है |  जिन जातकों का विदेश का वीजा नहीं लग रहा वह आज प्रयास करें तो उनको सफलता मिल सकते हैं| आज आपका जो फल मिलेगा वह आपके जो कुंडली में आपका भाग्य भाव है, उसके हिसाब से मिलेगा |  आप जो भी काम करेंगे उसके अंदर आपकी इच्छा ऐसी रहेगी कि मेरे को इससे क्या फल मिलेगा |   सुख सुविधाओं के साधनों में तो आपकी वृद्धि होगी ,दूर के देश से कोई मित्र है या बहुत दूर रहने वाले कोई मित्र हैं उनसे भी आपको कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो  सकता है आज  किसी  सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, यहाँ आपका मान सम्मान होगा | 

सिंह राशि | 

             सिंह राशि के जातकों का अगर कोई पढ़ाई से संबंधित या गवर्नमेंट से कोई काम रुका हुआ है, आज प्रयास करने से उसमें सफलता मिल सकती है |  आज खर्चों का भी योग है , थोड़ी मानसिक परेशानी भी रह सकती है उसके लिए मेडिटेशन और लंबी सांस लेने की प्रक्रिया जरूर करनी चाहिए |  जो लोग ट्रेडिंग में या मार्केटिंग का काम करते हैं  ,उनको छोटी यात्रा से लाभ जरूर होगा |  तंत्र-मंत्र के बारे में आपकी जानने की कुछ इच्छा हो सकती है, जीवन कैसा रहता है मृत्यु के बाद जीवन कैसा रहेगा इस तरह की परिस्थितियों में आपको आज सोचने समझने का कुछ मौका मिलेगा | आज  खर्चा बहुत होगा ,आप कहीं यात्रा करना चाहते हैं, तो मौज मस्ती कुछ करना चाहते हैं , उसमें भी आपका  कुछ खर्चा होगा | आज माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, उस पर विशेष रूप से आपको ध्यान देना चाहिए, आपके पिता का जो परिवार है उसमें कुछ ना कुछ परेशानी आ सकती है | आप अगर पुरुष है तो आपकी पत्नी और आप अगर स्त्री है तो आपके पति का स्वास्थ्य भी आपके लिए  चिंता का विषय  हो सकता है |  आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए |  

कन्या राशि | 

            कन्या राशि का जातकों को आज मान सम्मान  में वृद्धि होगी  कारोबार में वृद्धि होगी , नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है  लाभ  प्राप्त होंगे ,आज आपका भाग्य   साथ देगा,|    लग्जरी आइटम पर खर्च हो सकता है ,आज बच्चों पर जा एंटरटेनमेंट पर खर्चा जरूर करेंगे | आज आपको ऑपोजिट जेंडर के लोगों से सावधान रहना है आपको गलत बातों में उलझाकर कोई गलत काम कराया जा सकता है घर में भी कुछ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है, इसको टालने  की कोशिश करें ,|  छोटा-मोटा कोई और बिजनेस चालू करके भी आप पैसा कमाने के बारे में सोच सकते हैं |  

तुला राशि| 

             तुला राशि के जातकों को आज नजदीक कोई यात्रा करने से लाभ हो सकता है | अगर आज कोई प्रॉपर्टी परचेज करना चाहे तो कर सकते हैं |  भाग्य के भरोसे ना बैठे, जितनी आप हिम्मत  करेंगे उतना भाग्य साथ देगा |  आज कोई शत्रु आपके सामने टिक नहीं सकेगा |   पेट में तो कोई तकलीफ हो सकती है उसका ध्यान रखना चाहिए हम जो कार्य करते हैं उसके बारे में हमको पहले से बहुत चिंता करनी चाहिए कि हमको इससे कितना लाभ होगा, यह सभी के भले के लिए है या नहीं, आज आपको लालची होकर कोई कार्य करने की जरूरत नहीं है | यात्रा आपकी आज हो सकती है या यह भी हो सकता है कि आपका मन हो कि मैं अपनी माताजी को लेकर किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करूं,  यह बहुत अच्छी सोच है आप जरूर करें, तो उसके लिए भी आज आप प्रयास कर सकते हैं , जो काम करेंगे काम से लाभ होगा, आप जो भी कार्य करें सोच समझकर करें लाभ जरूर होगा  | पिता की जो प्रॉपर्टी है आपकी जो एन्सेस्ट्राल प्रॉपर्टी है उसको लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं  | पिता का स्वास्थ्य भी थोड़ा चिंता का विषय हो रहा है, उस पर ध्यान दें ,बड़े भाई को कुछ परेशानी हो सकती है |  

वृश्चिक राशि || 

           वृश्चिक राशि कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं , कुछ पुराने लोगों के बारे में आज डिस्कशन हो सकता है ,फैमिली के अंदर पुरानी यादें ताजा करी जा सकती हैं ,बाहर रहने वाला कोई दोस्त है आपका ,उसके साथ वीडियो कॉल हो सकती है या फोन कॉल हो सकती है | आप स्वयं के लिए भी कोई लंबी दूरी की यात्रा सोच सकते हैं , किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के बारे में भी सोचा जा सकता है ,|  आप कोई हायर एजुकेशन करना चाह रहे थे, कोई पोस्ट ग्रेजुएट या इसी टाइप का कुछ ज्वाइन करना चाह रहे थे,या  एमबीए करना चाह रहे थे तो आज के दिन  रेडी करें अपने पेपर वर्क  को , आपको आगे आने वाले दिनों में सफलता मिल जाएगी, | 

धनु राशि | 

          धनु राशि के जातको को  ऐसा कोई भी कार्य करने से आपको बचाना है, जिसमें अपमान का खतरा हो, विशेष रूप से वर्कप्लेस पर जो आपके ऑपोजिट जेंडर के जो एम्पलाइज हैं उनके साथ आपको बहुत सभ्यता से आज पेश आना चाहिए ,|  आप काम में कोई  रिस्क लेना चाहते हैं, तो आप देखें सब का फायदा है या नहीं ,अच्छे काम के लिए आप रिस्क ले सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी गलत काम के लिए रिस्क लेंगे तो आपका फसना निश्चित है |  परिवार के लोगों के साथ भी आपका कोई झगड़ा हो सकता है ,इस तरह की परिस्थितियों से या तो बचने की कोशिश करें या अपने मन को पूरी तरह शांत रखने की कोशिश करें |  आज आपको 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए | 

मकर राशि | 

            मकर राशि के जातक   आज  कामकाज की  चिंता करेंगे |  अगर आप पुरुष है तो स्त्री की तरफ और स्त्री है तो आपपुरुष के तरफ, एक  दूसरों को सम्मान देंगे और सम्मान पाएंगे |  सुखों में आपके वृद्धि होगी  ,लेकिन साझेदारी में थोड़ा सा सावधान रहना क्योंकि कुछ आपके साथ धोखा हो सकता है ,आज आपको अपने मन की बात सुननी  है किसी और की  नहीं सुननी  है,आप मन की बात सुनेंगे तो आपको जरूर लाभ होगा दूसरा से सलाह लेंगे तो आपको गलत सलाह मिलने की संभावना ज्यादा है | 

कुम्भ राशि | 

            कुंभ राशि आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है जो कठिन से कठिन टास्क लगते थे आपको वह भी आज आसानी से आप कर पाएंगे | आप समय की धारा के साथ चले, आप प्लानिंग बनाकर कोई काम करेंगे तो हो सकता है आज वह काम आपका ना हो , लेकिन अगर आप जैसे समय चल रहा है वैसे ही आप उस काम को करते चले जाए तो आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे | 

मीन राशि | 

            मीन राशि के जातको   आज  हो सकता है आपका  कोई बहुत अच्छा दिन ना जाए , कोई बहुत अच्छी शुभ समाचार आज आपको प्राप्त न हो , बिना बात की चिंताएं आपके मन में आएगी, आपको परेशान करेंगी , नेगेटिव थॉट्स आ सकते हैं, इनसे बचने की कोशिश करें, पैसे का लाभ  आज आपको जरूर होगा ,लेकिन आपका जो मन स्थिति रहेगी, आप उससे  पैसे के लाभ का भरपूर सहयोग, उपयोग नहीं ले पाएंगे |  घूमने में आज आपका समय खराब हो सकता है , इससे भी बचने की कोशिश करें ,| कोशिश करें कुछ पुस्तक पढ़े मूवीस देखें, घर में रहकर परिवार वालों के साथ अपना समय विताये,  वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा  |  आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए |

1 thought on “27 जनवरी 2024  दिन शनिवार  का पंचांग और राशिफल ”

Leave a Comment