मिथुन राशि, राशि चक्र की तीसरी राशि, स्वामी बुध, स्वभाव, चंचल, शक्तिशाली और हिम्मतशरीर के हिस्से, बीमारियां, कारोबार, स्थान| 

Spread the love

मिथुन राशि, राशि चक्र की तीसरी राशि, स्वामी बुध, स्वभाव, चंचल, शक्तिशाली और हिम्मतशरीर के हिस्से, बीमारियां, कारोबार, स्थान

मिथुन राशि का स्वभाव | 

                     मिथुन राशि काल पुरुष कुंडली की तीसरी राशि है जिसका चिन्ह एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है | इस राशि में इनर स्ट्रैंथ और हिम्मत बहुत है|  इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है |  सूर्य, शुक्र, मंगल , इन  तेज गति वाले ग्रहों के मुकाबले बुद्ध की गति अधिक तेज है|  कुदरत कुंडली में मिथुन राशि तृतीय स्थान में आती है  | इस स्थान से कान  और बाजू और हाथ की उंगलियां देखी जाती हैं | कान  सुनने का अर्थात ध्वनि ग्रहण करने का काम करते हैं | बुध , बुद्धि का कारक है ,ग्रहण शक्ति और बुद्धि इन दोनों के जरिए कल्पना शक्ति का विकास होता है जो इस मिथुन राशि का प्रमुख गुण है|  इस मिथुन राशि के वायु तत्व के कारण कल्पना शक्ति का अधिक विकास होता है इसलिए मिथुन राशि एक बौद्धिक राशि है, मिथुन राशि गणित, ज्योतिष,  तत्वज्ञान अदि के लिए देखी जाती है  | जैसे के मिथुन राशि का स्वामी बुध  दविस  सवभाव  का ग्रह है  ,एक जगह पर स्थिर नहीं रहता  ,इसी  प्रकार मिथुन राशि वालों में चंचलता उनका स्थाई सवभाव  है  | मिथुन राशि  , एक काम पूरा करने से पहले ही दूसरे काम को हाथ में लेती है जिसके कारण  किसी काम में पूरी सफलता नहीं मिल पाती,|   

मिथुन राशि के गुण | 

                     मिथुन राशि में अंदरूनी शक्ति बहुत है, जो सबसे हिम्मत वाली राशि है ,यह  लोग कभी समझौता नहीं करते | यह  लोग जो ठान लेते हैं वह करते हैं  अगर इनको किसी चीज की क्लैरिटी  नाही हो, तब भी वे किसी भी काम को  ट्राई करते हैं|  उनको अपने खुद पर बहुत भरोसा होता है | यह  किसी और पर भरोसा नहीं करते, |  इस राशि के पास खुला मन नहीं है |  मिथुन राशि लेखक, उपदेशक , कमीशन, कम्युनिकेशन, की  कारक है|  मिथुन राशि एक बुद्धिमान राशि है|  मिथुन राशि में जल्दबाजी,  चंचलता , उतावलापन,  बचपन,  मजाकिया सोच,  मासूमियत , अच्छा आकलन और तेज बुद्धि जैसे   गुण हैं | 

मिथुन राशि के अधीन सर के हिस्से | 

                  मिथुन राशि एक वायु  तत्व राशि है अतः श्वसन [, सांस को लेना और छोड़ना फेफड़े] साथ ही  हवा के जरिए होने वाले ध्वनि के वहन  को ग्रहण करने वाले कान और बाजू, हाथ, और हाथ की उंगलियां यह सब मिथुन के अधिकार में है |  मिथुन राशि स्पर्श ज्ञान की भी है ,इसलिए दिमाग को संदेश देने वाली त्वचा, नाक, कान ,पर मिथुन  राशि का अधिकार है | 

मिथुन राशि से संबंधित निर्माण और कारोबार | 

                   मिथुन राशि का स्वामी बुध छपाई से संबंधित तथा इस राशि के अधिकार में हाथ की उंगलियां हैं ,अतः लेखक ,किताबें,  छपाई के कारखाने, लेखन का साधन, कलम, पेंसिल, कागज ,स्याही, कैमरा और बुध को रिपोर्टर भी कहा गया है और मिथुन राशि वायु  तत्व  की राशि है अतः समाचार पत्र ,इश्तहार, लाउडस्पीकर, टेप रिकॉर्डर ,रेडियो, टेप, गणित, अवकाश शास्त्र के उपकरण,इन सब चीजों का कारोबार और निर्माण  मिथुन राशि के अधीन है |  बुद्ध हरे रंग का कारक है, पत्तेदार सब्जियां पौधे पत्तेदार पेड़, टेलीफोन ,वायरलेस, तार ,मोबाइल | मिथुन राशि तृतीय भाव में आती है इस भाव से नजदीक यात्रा देखी जाती है इसलिए यात्रा संस्थान, दो पहिया वाले वाहन  से जुड़ा कारोबार ,यात्रा से जुड़े सेल्समैन, दलाल रिपोर्टर टूर ट्रैवल एजेंट |  बुध एक  बुद्धि प्रदान ग्रह है अतः संपादक, शिक्षक, वकील , लेखक, प्रकाशक, प्रिंटिंग प्रेस, लाइब्रेरी, स्टेशनरी  का कारोबार |  मिथुन राशि का स्वामी बुध एक  अच्छा मध्यस्थ है  इसलिए हर तरह की  एजेंसी और दलाली का कारोबार  भी मिथुन राशि के अधिकार में है

मिथुन राशि के स्थान | 

                   मिथुन राशि वायु तत्व राशि है इस कारण पहाड़ी, खुली हवा के स्थान,  खिड़कियां  ,दरवाजे ,टेलीफोन एक्सचेंज ,पोस्ट ऑफिस , स्टडी टेबल,  स्कूल, कॉलेज, लाइब्रेरी, किताबों की अलमारी, लेटर बॉक्स, मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के स्टूडियो अदि  मिथुन राशि के स्थान हैं |

4 thoughts on “मिथुन राशि, राशि चक्र की तीसरी राशि, स्वामी बुध, स्वभाव, चंचल, शक्तिशाली और हिम्मतशरीर के हिस्से, बीमारियां, कारोबार, स्थान| ”

Leave a Comment