चन्द्रमा ,मन और माता का कारक है |

Spread the love

चन्द्रमा ,मन और माता का कारक है |

चंद्रमा एक सौम्य ग्रह है| पूनम के चंद्रमा की मनभावन रोशनी मन को जिस प्रकार आनंद देती है उसकी तुलना बिजली की सजावट से नहीं की सकती | चंद्रमा की इसी विशेषता के कारण सनेह के लिए चंद्रमा को देखा जाता है| स्नेहा के बारे में सोचते ही मां का चेहरा सामने आता है ,अतः चंद्रमा को माता का कारक कहा गया है| भूखा बच्चा जब मां की गोद में बैठकर दूध पीता है तब मां के मन में जो स्नेह भावना उभरती है, उसी स्नेह का चंद्रमा कारक है| चंद्रमा सबसे अधिक गति वाला ग्रह है और उसकी गति में हमेशा परिवर्तन होता है ,,इसलिए यहां गति से जुड़ी हुई बातें आ जाएं वहां चंद्रमा महत्वपूर्ण हो जाता है धरती पर सबसे अधिक गति मन की है, पल भर में गति बदलने वाला मन चंद्रमा से भी गतिशील है| इसलिए चंद्रमा मन का कारक है| मन को बेहद ख़ुशी या गम हो तो आंखों सेआंसू बहने लगते हैं अतःचंद्रमा पानी दूध शरबत जैसी बहने वाली चीजों परअधिकार रखता है पानी के साथ पानी से जुड़े ,पौधे, मछली , तालाब , सागर सभी का कारक चंद्रमा ही है |

शरीर के हिस्से|

चंद्रमा का मन पर अमल होता है अतः सीना ,छाती जैसी चीजों का कारक ,अतः शरीर में स्थित द्रव जैसे खून मूत्र पाचक रस पाचन क्रिया पर चंद्रमा का प्रभाव होता है| रात में कुदरती रोशनी चंद्रमा से ही मिलती है| चंद्रमा की रोशनी में हम कई चीज देख सकते हैं अतः दृष्टि और आंखें चंद्रमा के अधिकार में हैं | पुरुषों की वाई और स्त्रियों की दाहिनी आंख तथा बक्श स्थल और फेफड़े पर चंद्रमा का अधिकार होता है|

चंद्रमा के गुण |

चंद्रमा की रोशनी शीतल अतः शीतलता ठंडक पानी से जुड़ा हुआ होने से हवा में भाँप | ,बदलाव पसंद, शीघ्र गति के कारण जल्दी फल देने वाला | चंद्रमा की कर्क राशि कुदरती कुंडली में चतुर्थ स्थान पर है| यह स्थान घर ,धरती मातृभूमि जमीन, देश प्रेम, यह सब चीज चंद्रमा से ही देखी जाती हैं|

चंद्रमा से बीमारियां |

चंद्रमा का मन पर अम्ल होता है ,अतः मन के रोग अजीब बर्ताव चिड़चिड़ापन उन्माद हाजमे की शिकायत खांसी जुकाम कफ से जुड़ी गले की बीमारियां , दृष्टि दोष इन सब बीमारियों का कारक चंद्रमा है |

चंद्रमा से कारोबार|

चंद्रमा जल से जुड़ा हुआ अतः सिंचाई जल विभाग, मछली ,नौसेना, मोती, आद के कारोबार | चंद्रमा बहती चीजों से संबंधित है तथा चंद्रमा की कर्क राशि कुदरती कुंडली में चतुर्थ स्थान से संबंधित है अतः धरती से निकाले जाने वाला केरोसिन पेट्रोल चंद्रमा से संबंधित है| चंद्रमा प्रेम का कारक है अतः फूल नर्सरी ,साथ ही रसों से जुड़ा हुआ अतः नर्सिंग भी चंद्रमा के अधिकार में है|

चंद्रमा के उत्पाद |

चंद्रमा तेज गति वाला अतः जल्दी बढ़ाने वाली सब्जियां रसदार फल गन्ना ,शक्कर , केसर मकई निकल , चांदी जैसे धातु या मोती, कपूर जैसी चीज| सिल्वर प्लेटेड चीज बनाने का कारोबार चंद्रमा के अधिकार में है |

चंद्रमा के स्थान |

चंद्रमा शीतलता का कारक है अतः हिल स्टेशन, जल का कारक है अतः पानी से जुड़े स्थान टंकिया , हरे पेड़ से सजे जंगल , दूध से जुड़ा है अतः गाय भैंसों का तबेला दूध उत्पादन के स्थान डेयरी, घर में पानी की टंकी पीने का पानी रखने का स्थान पानी के नल पर चंद्रमा का अधिकार होता है |

चंद्रमा से संबंधित जानवर और पक्षी |

छोटे पालतू जानवर कुत्ता, बिल्ली, बत्तख, केकड़े, मछली |

चंद्रमा से जुड़े पेड़ पौधे|

चंद्रमा रस निर्माण का कारक अतः रसदार फल गन्ना ,गोभी कक्क्ड़ी जैसी सब्जियां जल में पंपने वाले पौधे आदि परचंद्रमा का अधिकार है |

2 thoughts on “चन्द्रमा ,मन और माता का कारक है |”

Leave a Comment