आज 12 जनवरी 2024 का पंचांग और राशिफल| 

Spread the love

आज 12 जनवरी 2024 का पंचांग और राशिफल| 

आज का पंचांग| 

आज शुक्ल पक्ष की  प्रतिपदा

आज का नक्षत्र उत्तराषाढ़ा    दोपहर 3 :17 तक

आज योग हर्षण  दोपहर 2:03 तक 

 आज करण भावा 2:22 तक 

आज चंद्रमा मकर राशि में और सूर्य धनु राशि में गोचर कर रहा है | 

आज का राशिफल| 

मेष राशि | 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा है उनका कारोबार में मुनाफा और उनकी इच्छा पूर्ति का  योग बन रहा है उनका कर्मकार शनि एकादश भाव में गोचर कर रहा है|  उनके गुरु लग्न भाव में गोचर कर रहा है | आज का दिन सेहत के लिए अच्छा है|  इनको आज पैसे से और पत्नी से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है|  इनके लिए आज का दिन कारोबारी यात्रा के लिए भी अच्छा रहेगा| 

वृषभ राशि| 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा है, शुभ खर्च होंगे, घर के माहौल में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, पैसे और बच्चों के संबंध में भी कुछ समस्या आ सकती है ,दोस्तों मित्रों और सोशल सर्कल से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातकों को आज का दिन बिजनेस के लिए कारोबार के लिए अच्छा है|  इसका कोई रुका हुआ काम बन सकता है|  इनको  परिवार की ओर से कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है | यह आज अपने एंटरटेनमेंट पर खर्चा जरूर करेंगे | 

कर्क राशि वाले जातकों| 

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपने बिजनेस  से और अपने लाइफ  पार्टनर से कुछ परेशानी हो सकती है ,नौकरीपेशा  लोगों के लिए दिन अच्छा है, बच्चों की तरफ से कोई खुशी मिल सकती है, बिना कारण कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, इन जातकों को आज अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए बीमारी पर खर्च हो सकता है | 

सिंह राशि| 

सिंह राशि के जातकों की सेहत के लिए दिन अच्छा है, सुख आराम पर  खर्च हो सकता है, नौकरी या सेवा करने वाले के लिए इच्छापूर्ति  का दिन है ,प्रॉपर्टी सेल के लिए दिन अच्छा है ,इन जातकों को जो भी काम करना चाहिए उसके बारे में पहले पूरी तरह गहराई से जांच कर लेनी चाहिए, सोच विचार के  काम को करना चाहिए | 

कन्या राशि | 

कन्या राशि वाले जातकों को आज बिना सोचे विचारे कोई काम नहीं करना चाहिए ,किसी काम को भी करने से पहले 100 बार विचार करें, उनके बच्चों की तरफ से खुशी मिल सकती है, प्रॉपर्टी सेल , परचेस के लिए कागज पुत्रों को पूरी तरह जांच करने के बाद ही साइन करें, बिजनेस पार्टनर या लाइफ पार्टनर से थोड़ी दिक्कत हो सकती है | 

तुला राशि| 

तुला राशि वालों के लिए कामकाज के लिए दिन अच्छा रहेगा ,उनका मन आज अपने घर या  अपने माता के बारे में सोचता  रहेगा, कोर्ट कचहरी के केस में सफलता का दिन है ,आज के दिन यात्रा से लाभ हो सकता है | जिन जातकों का विदेश जाने के लिए वीजा नहीं लग रहा उनको सफलता मिल सकती है, पत्नी से या बिजनेस पार्टनर से झगड़ा से बचना चाहिए| 

वृश्चिक राशि | 

वृश्चिक  राशि के जातक आज अपने बिजनेस में या  अपने लाइफ पार्टनर पर खर्च कर सकते हैं|  आज यात्रा हो सकती है, प्रॉपर्टी की सेल परचेज हो सकती है, घर की जिम्मेदारियां से थकान महसूस करेंगे, इनकी आज कोई इच्छा पूरी हो सकती है, इनको गरीब दबे कुचले  लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए | 

धनु राशि  | 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बच्चों के साथ बिताने का ,या  पढ़ने और पढ़ने का है उनके घर में कुछ तनावपूर्ण   माहौल रह सकता है, इनको  परिवार से या यात्रा से फ़ायदा  हो सकते हैं ,इनको अपना खान-पान पर पूरा ध्यान रखना चाहिए  ,सात्विक को भोजन ग्रहण करें | 

मकर राशि | 

मकर राशि वालों के चंद्रमा आज लग्न में गोचर कर रहा है, इसलिए बिजनेस और लाइफ पार्टनर के  लिए दिन अच्छा है ,कारोबार में मुनाफा होगा, घर में भी खुशी का माहौल रहेगा प्रॉपर्टी में या  बैंक की इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करनी चाहिए, प्रॉपर्टी परचेज के लिए दिन अच्छा है , विदेश यात्रा या धार्मिक यात्रा का भी योग है| 

कुंभ राशि | 

कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है | उसको मेडिटेशन करनी चाहिए बिजनेस में और पार्टनरशिप में लाभ का दिन है|  लाइफ पार्टनर से आज फ्रेंडली रिलेशन्स  रहेंगे ,उनको आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए  बेवजह किसी लफ़ड़े  में ना पड़े | 

मीन राशि |

मीन राशि वालों को कोई भी काम बहुत सोच विचार के बात करना चाहिए घर  और परिवार के संबंधों के लिए दिन अच्छा है | बाणी शुद्ध रहेगी, बच्चों की तरफ से कोई इच्छापूर्ति हो सकती है,इन  लोगों को आज मान सम्मान  मिलेगा, कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा |

Leave a Comment