24 जनवरी 2024 का पंचांग और राशिफल |   आज का ग्रह गोचर की स्थिति |   आज की ग्रह स्थिति, आज गुरु मेष राशि में है, चंद्र मिथुन राशि में है ,केतु कन्या राशि में है, बुध, मंगलवार, शुक्र ,धनु राशि में है, सूर्य मकर राशि में है, शनि कुंभ राशि में है ,और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं

Spread the love

24 जनवरी 2024 का पंचांग और राशिफल |  

आज का ग्रह गोचर की स्थिति | 

 आज की ग्रह स्थिति, आज गुरु मेष राशि में है, चंद्र मिथुन राशि में है ,केतु कन्या राशि में है, बुध, मंगलवार, शुक्र ,धनु राशि में है, सूर्य मकर राशि में है, शनि कुंभ राशि में है ,और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं | 

 आज के पंचांग | 

 आज नक्षत्र पुनर्वसु  है,| 

 तिथि शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है | 

 कारण घर है,| 

 योग वैधृति है| 

सूर्य गोचर कर रहे हैं मकर राशि में ,चंद्र गोचर कर रहे हैं मिथुन राशि में,

 राहुकाल रहेगा दोपहर के 12:38 से 2:01 तक  |  राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित रहता है |  अभिजीत मुहूर्त का समय रहेगा दोपहर के 1:02 से 1:26 तक ,अभिजीत मुहूर्त में हम कोई भी ऐसे शुभ कार्य कर सकते हैं जिससे हमको लंबे समय तक लाभ लेना हो  | 

आज का राशिफल | 

 मेष राशि

         आज मेष राशि के जातकों का  पराक्रम बढ़ चढ़कर रहेगा बहुत खास रहेगा ,आपके दोस्त सगे संबंधी भाई-बहन सभी आपकी बहुत मदद करेंगे विशेष रूप से आपके भाई बहन आपके लिए सोर्स आफ हैप्पीनेस रहेंगे और वर्क  प्लेस पर पिछले दिनों आपने जो अच्छे काम किए हैं, उनकी तारीफ होगी, आपकी प्रशंसा होगी ,आपको प्रत्येक कार्य में धैर्य बनाकर के रखना चाहिए, जिससे आपको सफलता मिलने में कोई बाधा ना आए, आपका  जो लाइफ पार्टनर है उससे  रिलेशनशिप और अच्छी होगी  | अगर आपको कोई सांस संबंधित समस्या थी तो यह आपको थोड़ी सी ज्यादा परेशान कर सकती है इस पर ध्यान दें |  छोटी दूरी की यात्राएं जो आपने प्लान कर रखी हैं अपने परिजनों के साथ जरूर कर लें वह यात्राएं आपके लिए सुखद  रहेगी |  

 वृषभ राशि | 

          वृषभ राशि के जातकों की सोशल लाइफ थोड़ी सी कमजोर  रह सकती है, एक-दो दिन की वात  है, उसके बाद ठीक हो जाएगा पैसे  के मामले में आपको बहुत सोच समझकर कोई  डिसीजन लेने की सलाह दी जाती है |  किसी भी ऐसे व्यक्ति को उधार ना दें जिनकी पृष्ठभूमि अच्छी न हो ,जिससे   पैसा लौटने की कुछ संभावनाएं कम लगती हो | विचारों में उतावलापन रहेगा लेकिन उस चक्कर में आप फाइनेंशियल डिसीजन ना लें |  आप अपने दोस्तों की सलाह लें आप अपने परिवार के लोगों की सलाह लें ,तो  आपको लॉस नहीं होगा  | आपको आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है |   वाणी पर संयम रखें आप किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी अभद्र भाषा का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें | आज व्यापार में लाभ  जितना आपने सोचा है शायद वैसा नहीं होगा थोड़ा बहुत कम हो सकता है इसको लेकर बहुत ज्यादा उदास होने की जरूरत नहीं है |  आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए | 

मिथुन राशि | 

           मिथुन राशि के जातको ,आपको आज मानसिक शांति का एहसास होगा आपका बहुत सारा समय आपने किसी फेवरेट हॉबी के ऊपर खर्च हो सकता है |  अपने किसी अच्छे  दोस्त या फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं आपके जो लाइफ पार्टनर है , उनका पूरा पूरा साथ   आपको मिलेगा | आपको  कोई छोटा-मोटा  रोग था तो उससे आपको आराम प्राप्त हो जाएगा |  दोस्तों का जानकारो  का पूरा सहयोग आपको मिलेगा | आपको आज ऐसी परिस्थितियों मिलेंगी  जहां पर आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे और सफलता  पाएंगे |  

कर्क राशि | 

            कर्क राशि के जातक आज जीवनसाथी के साथ बिना वजह के विवाद से बचें , शांत रहकर इस तरह की परिस्थितियों को टालने  की कोशिश करें|  आपके खर्चे  बहुत सारे होते हुए दिखाई दे रहे हैं |  खर्चों को  कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल होगा फिर भी कोशिश करें की इनकम और खर्चों  का बैलेंस बनाकर के रखें  | आपका जो शत्रु  है वह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे,उन   पर नजर रखें |  कोई पुराना रोग भी वापस उभर  सकता है उस पर भी आपको ध्यान देने की आज जरूरत पड़ेगी, आंखों में विशेष रूप से कुछ प्रॉब्लम हो सकती है | कोई रुका हुआ काम है तो आज प्रयास करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है|  अगर आपको कई दिन से ठीक से नींद नहीं आ रही है तो आप देखेंगे कि यह समस्या आपके व्यवहार को खराब कर रही है या आपके स्वास्थ्य को भी खराब कर सकती है इसमें ध्यान दें |   

सिंह राशि| 

            सिंह राशि के जातकों के  विचारों में स्थिरता आने लगेगी आप अपनी परिस्थितियों को पहले से बेहतर समझेंगे और आप देखेंगे कि आपकी जो डिसीजन मेकिंग है वह इंप्रूव हो रही है लोग आपकी तारीफ भी करेंगे इनकम आपकी बढ़ेगी आपकी वेल्थ भी बढ़ेगी आपका पोर्टफोली जो है वह और ज्यादा समृद्ध होगा |  आपने जो भी इन्वेस्टमेंट किए हुए शेयर मार्केट में या अपने म्युचुअल फंड जो लिए हैं उनकी वैल्यू बढ़ेगी|  आपको बहुत सारे सोर्सेस से लाभ होगा आपके  साथ में काम करने वाले लोग और  आपके सीनियर्स भी आपकी आज मदद करेंगे |   आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा | अगर  कोई रोग  था तो  उससे आपको आराम प्राप्त हो जाएगा |  आपकी सफलता में विपरीत लिंग की भूमिका दिखाई दे रही है तो अगर आपको इस तरह का कोई एडवाइस मिलती है या आपको इस तरह का कोई इंटरेक्शन होता है आज आपको उसे पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए |   

कन्या राशि | 

            कन्या राशि के जातक ,अगर आप बहुत दिन से कोई नया कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे थे और प्रयास कर रहे थे आज विशेष प्रयास करें आपको सफलता प्राप्त हो जाएगी |  बिजनेस से या  नौकरी से रिलेटेड आप कोई यात्रा करना चाहते हैं , वह यात्रा भी आपके लिए सुखद फल दायक  रहेगी  |  सरकार से भी  सम्मान मिलेगा |  आपका बिजनेस इंप्रूव होगा |  आज आप पूरे दिन चीरफुल और एनर्जेटिक महसूस करेंगे |  अगर नौकरी  में है तो आपका किसी मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, आपको परिवार का दोस्तों का सहयोग आपको प्राप्त होता रहेगा | अगर आपने बहुत दिन से सरकार से या किसी उच्च अधिकारी से कोई काम कराने  के बारे में सोचा हुआ है तो आज का दिन श्रेष्ठ है, आज आप प्रयास करें आपको सफलता प्राप्त हो जाएगी | 

तुला राशि | 

             तुला राशि के जातकों का  कामकाज, बिजनेस  थोड़ा स्लो होता हुआ दिखाई दे रहा है, आप मेहनत बहुत करेंगे लेकिन परिणाम आपको थोड़ी  देर से मिलेंगे या कम  मिलेंगे | आज भाग्य बहुत ज्यादा साथ नहीं देगा ,भाग्य के भरोसे ना बैठे परिश्रम करते रहें भले ही परिश्रम से  सकारात्मक परिणाम ना मिले लेकिन भाग्य के भरोसे बैठेंगे तो लॉस हो सकता है | धर्म-कर्म में, तीर्थ यात्रा में, ईश्वर भक्ति में अपना मन लगाए |  पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन रहा है इस पर ध्यान दें |   किसी उच्च अधिकारी के साथ आपका कुछ विवाद हो सकता है उसको टालने की पूरी कोशिश करें |  शरीर में कमजोरी  भी हो सकती है, तो अच्छा खाए पिए आराम करें | आज  दान पुण्य आप जितना करेंगे आपको उतना ही लाभ होगा| 

 वृश्चिक राशि | 

            वृश्चिक राशि वालो , आज आपको अपने स्वास्थ्य की बहुत सारी चिंता होगी अगर आपको कोई लंबे समय से कोई रोग  चला रहा है जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन या  ब्लड से रिलेटेड कुछ समस्या है, तो यह आपको आज थोड़ी सी ज्यादा परेशान कर सकती है|  आपको  जो छोटा-मोटा सीरियल रोग है  ,वह भी तंग कर सकता है,इस पर ध्यान दे |  अगर आप टूरिंग जॉब में है तो कुछ दिन के लिए बिना चाहते हुए भी आपको बाहर जाना पड़ सकता है | खान-पान का ध्यान रखें  | आपके घर पर या वर्कप्लेस पर विवाद वाली स्थितियां बन सकती हैं, उनको टालने की कोशिश करें | आज आपको 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए |

 धनु राशि

           धनु राशि के जातकों का  कुछ नए-नए लोगों के साथ संपर्क हो रहा है, आपका जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर हो रहे हैं, आप एक दूसरे का और ज्यादा नजदीक आ रहे हैं,|  आज का दिन आपका मौज मस्ती में आनंद प्रमोद में बीत  सकता है|  बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट कुछ आपको मिल सकते हैं आप अपने लिए जीवनसाथी की तलाश में थे या बिजनेस पार्टनर की तलाश में थे तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है |  आज  इनकम आपकी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है ,इनकम बढ़ाने के साथ-साथ आप देखेंगे कुछ इनकम के नए और अच्छे सोर्सेस भी आपको मिल रहे है,आज आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए | 

मकर राशि | 

           मकर राशि वालो आज  प्लेनेट का ट्रांजिट आपके लिए बहुत अच्छा है, यह आपको अच्छे परिणाम देकर के जा सकता है, अभी आपके ऊपर है कि आप इनको कितने अच्छे से इस्तेमाल करते हैं | आपका कोई मुकदमा चल रहा था तो उसमें कुछ सकारात्मक संकेत आपको प्राप्त हो सकते हैं | आप लोन लेना चाहते थे तो, पेपरवर्क रेडी करें आगे आने वाले दिनों में आपको लोन मिल जाएगा | आप जॉब करते हैं तो आपका जॉब अच्छा रहने वाला है | 

कुंभ राशि | 

             कुम्भ राशि के जातकों को आज  परेशानियां  थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपको समझ में नहीं आएगा कि क्या किया जाए और क्या ना किया जाए |  जो स्टूडेंट है उनका भी पढ़ाई में मन नहीं लगेगा  | थोड़ा मैडिटेशन करें | आप जॉब करते हैं या  पढ़ाई करते हैं ,आपको बस एक चीज का ध्यान रखना है, कि आपको बहुत सारा काम एक साथ नहीं लेना है, एक-एक करके अपना काम पूरा करें और हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क पर ध्यान दें |  अगर रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्लम चल रही थी तो आप मिल बैठकर बातचीत करके, उनकी समस्या सुलझाएं|  पेट के रोग हो सकते हैं|  आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना है | आप किसी नई नौकरी की तलाश में थे, तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है|  

मीन राशि | 

            मीन राशि के जातकों को  कामकाज में कुछ रुकावटें आती रहेगी ,आपको इन रुकावटों को एक-एक करके दूर करना चाहिए|  वार्ना  शाम तक आपका समय काफी खराब हो सकता है  | माता का स्वास्थ्य, चिंता का विषय बन रहा है, इस पर ध्यान दें|  आप कोई घर खरीदना चाहते थे कोई वाहन खरीदना चाहते थे या कोई जमीन खरीदना चाहते थे तो आप देख ले पसंद कर ले लेकिन कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन ना करें |  इन्वेस्टमेंट में कुछ करने की सोच रहे थे तो रुक जाए, क्योंकि उसमें लास होने की संभावना बन रही है|  खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है ,बिना बात के खर्चों से बचे |  वाहन  चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि चोट चपेट लग सकती है, एक्सीडेंट हो सकता है| 

2 thoughts on “24 जनवरी 2024 का पंचांग और राशिफल |   आज का ग्रह गोचर की स्थिति |   आज की ग्रह स्थिति, आज गुरु मेष राशि में है, चंद्र मिथुन राशि में है ,केतु कन्या राशि में है, बुध, मंगलवार, शुक्र ,धनु राशि में है, सूर्य मकर राशि में है, शनि कुंभ राशि में है ,और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं”

Leave a Comment