19 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार है | आज का राशिफल और पंचांग |

Spread the love

          19 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार है | आज का राशिफल और पंचांग | 

आज की गोचर में ग्रहों की स्थिति | 

आज गुरु तथा चंद्र मेष राशि में है, केतु कन्या राशि में है, बुध मंगल व शुक्र धनु राशि में है, सूर्य मकर राशि में है, शनि कुंभ राशि में है, और राहु मीन राशि  में गोचर कर रहे हैं

 आज का  पंचांग | 

 आज नक्षत्र भरणी है,

 तिथि शुक्ल पक्ष की नवमी है | 

सूर्य गोचर कर रहे हैं मकर राशि में ,और चंद्र गोचर कर रहे हैं मेष राशि में | 

 राहुकाल रहेगा 11:15 से 12:37 तक , राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करने से  बचना चाहिए | 

अभिजीत मुहूर्त का समय रहेगा 1:01 से 1:25 तक अभिजीत मुहूर्त में कोई भी ऐसा शुभ कार्य किया जा सकता है |  

आज का राशिफल | 

मेष राशि | 

          आज के दिन आपके लिए काफी अच्छा है आपका बहुत सारा समय स्वयं के ऊपर खर्च होगा आप अगर महिला है तो आप ब्यूटी पार्लर जा सकती हैं तो जिम का कोई नया रूटिंग ले सकते हैं परिवार के साथ दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं |  या ऑफिस में आपकी कोई पार्टी हो सकती है मानसिक शांति बनी रहेगी आपका आत्मबल बढ़ेगा, आपका स्वभाव पहले से और अच्छा होगा |  आपके दोस्तों के  साथ आपका जो समय है वह काफी अच्छा बीतेगा |   आपको अगर कोई छोटा-मोटा कोई  रोग चल रहा था तो उससे  आराम प्राप्त हो जाएगा |  आज आप देखेंगे कि आप जिस किसी मामले में अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त हो जाती है |  दोस्त, जानकार, सभी आपको  सहयोग करेंगे, | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, ओवरऑल आज का दिन आपके लिए शुभ कारक  है |  

वृषभ राशि| 

           वृषभ  राशि के जातक आज  जीवनसाथी के साथ बिना बात के उलझने से बच्चे अन्यथा उनके साथ आपका जो विवाद है, उसकी वजह से आज पूरा दिन आपका खराब हो सकता है | और खर्चे  आज  बहुत सारे होंगे, जिसकी वजह से उस पर कंट्रोल  करना मुश्किल होगा |  कोशिश करें की इनकम और खर्चे में  बैलेंस बनाकर के रखें |  शत्रु  आपको आज परेशान करने की कोशिश करेंगे, उन पर नजर  रखें | कोई पुराना रोग वापस  उभर सकता है, उस पर भी आज ध्यान देने की जरूरत है |  अगर आपको आंखों में कोई समस्या हो रही है तो यह समस्या आज आपको थोड़ी सी ज्यादा परेशान कर सकती है आपको डॉक्टर को दिखाना जरूरी हो सकता है |  वर्क  प्लेस पर आपके जो वर्कर्स हैं उनके साथ हो सकता है आज आपकी बातचीत उतनी अच्छी ना हो ,इसको लेकर किसी के साथ विवाद करने की जरूरत नहीं है | अगर  विदेश से आपका  कोई काम बहुत दिन से रुका हुआ था, आज आप अपनी ऊर्जा उसमें लगाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं | 

मिथुन राशि | 

           आज मिथुन राशि वालों के   विचारों में स्थिरता आने लगेगी , आप अपनी परिस्थितियों को पहले से बेहतर समझेंगे  | इनकम आपकी बढ़ेगी,  साथ-साथ आपकी जो वेल्थ है वह भी बढ़ेगी |  आपको बहुत सारी सोर्सेस से लाभ होगा |  आपके सबोर्डिनेट्स आपके साथ में काम करने वाले लोग सभी आपकी मदद करेंगे  |  आपकी जो हेल्थ है, वह अच्छी रहेगी ,कोई रोग  था, तो उससे आराम प्राप्त हो जाएगा  | आपकी सफलता में आज आपके परिवार के    व्यक्तियों की कुछ भूमिका दिखाई दे रही है, तो अगर आपको इस तरह का कोई इंटरेक्शन होता है तो आपको उस पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए  | 

कर्क राशि | 

            कर्क राशि के जातकों का आज ऑफिस में मान सम्मान बढ़ेगा ,आपके  अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी ,आपका किसी मनचाही जगह पर ट्रांसफर भी हो सकता है,परिवार  का ,दोस्तों का ,सहयोग मिलता रहेगा | आज आप पूरे दिन खुश  रहेंगे |  अगर बहुत दिन से आपने कोई काम करने के बारे में सोचा हुआ है, हायर अथॉरिटी से या अपने गवर्नमेंट के किसी ऑफिसर से, आज प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त हो जाएगी | 

 

सिंह राशि | 

           सिंह राशि वालों का भाग्य आज  बहुत ज्यादा साथ नहीं देगा, भाग्य के  भरोसे ना बैठे |  परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करें , वहां आपको मानसिक शांति मिलेगी ,धर्म-कर्म में ,तीर्थ यात्रा में ,ईश्वर भक्ति में ,अपना मन लगे तो आज का दिन आपका बहुत अच्छा जा सकता है |  गुरु से अगर आप चाहे तो मुलाकात करें उनसे अपनी कोई समस्या चल रही है तो उस पर आप विचार विमर्श कर सकते हैं | आप में से कुछ जातकों को किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है | पिता का स्वास्थ्य लेकिन चिंता का विषय बन रहा है इस पर आपको आज ध्यान देना चाहिए |  दान पुण्य आज जितना करेंगे, आपको उतना  लाभ होगा|  वर्कप्लेस पर कुछ चैलेंज आ रहे हैं जो आपको समय रहते दूर कर लेने चाहिए  | 

  कन्या राशि | 

          कन्या राशि के जातकों के  मन मस्तिष्क पर  तनाव आता हुआ दिखाई दे रहा है |  नकारात्मक विचारों को अगर जितना हो सके अपने मन से दूर रखें ,नहीं तो पूरा दिन आपका खराब हो सकता है | अगर आपको कोई लंबी चलने वाली बीमारी है ,जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन या हड्डियों  से रिलेटेड कुछ है, तो आपको आज थोड़ा सा ज्यादा परेशान होना पड़ सकता है |  बिना वजह की कोई चिंता तनाव या डर आपके मन में बना रहेगा और आप अगर टूरिंग जॉब है तो बिनाकिसी पूर्व सूचना के बिना अपनी इच्छा के आपको हो सकता है कुछ दिन के लिए बाहर जाना पड़े |  दुर्घटना की संभावना बन रही है वाहन सावधानी से चलाएं  |  आपको आज 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए | 

तुला राशि | 

           तुला राशि वालों की आज   आमदनी बढ़ेगी और आप देखेंगे की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ आपको इनकम के कुछ नए और अच्छे सोर्सेस पता चल रहे हैं|  जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत हो रही है|  रिश्ते अच्छे हो रहे हैं|  पारिवारिक माहौल अच्छा बन रहा है | परिवार के सभी लोग आज आपकी प्रशंसा भी कर सकते हैं और आपके साथ बहुत प्रेमपूर्वक व्यवहार भी करेंगे | आपका  हंसी खुशी में दिन बीत सकता है सोशल लाइफ आपकी पीसफुल  आज बनी रहेगी|  कुछ नए अच्छे फ्रेंड्स बन सकते हैं|  अगर आप बिजनेस पार्टनर की तलाश में थे तो वह आपकी तलाश भी पूरी हो सकती है आप जो कोशिश कर रहे हैं अपने लिए परिवार के लिए ऑर्गेनाइजेशन के लिए उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी जीवनसाथी का सहयोग तो मिलता ही रहेगा |   वृश्चिक राशि| 

वृश्चिक राशि | 

          वृश्चिक राशि वालों की  फैमिली लाइफ आज  पीसफुल  बनी रहेगी|  शत्रु  पर विजय प्राप्त होगी | कोई रोग था तो उससे आराम प्राप्त हो जाएगा | अपने मन में किसी भी तरीके के डर  को ना आने दे|  क्योंकि डर  सफलता में बाधक होता है |  निडर होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी |  आपका कोई मुकदमा चल रहा था तो उसमें कुछ सकारात्मक संकेत मिलेंगे | शत्रु आज   एक्टिव तो रहेंगे लेकिन आपका कोई भी नुकसान नहीं कर सकते | आर्थिक योजनाएं जो आपने चला रखी है उनके लाभ आपको मिलने शुरू हो जाएंगे |  

धनु राशि | 

         धनु राशि के जातकों को आज मानसिक परेशानियां  रहेंगी |  आपको चाहिए कि योग करें, प्राणायाम करें ,और जो तनाव वाली स्थितियां हैं उसे थोड़ा दूरी बनाकर के रखने की कोशिश करें |  जो स्टूडेंट है उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा इधर-उधर घूम कर वह अपना समय खराब कर सकते हैं |  आपको एक तो बहुत सारा काम एक साथ नहीं पकड़ना  है, एक-एक करके अपना काम करें  और उनको  पूरा करें |  हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क को भी ध्यान दें जिससे कामों को पूरा करने में आपको समय कम लगे |  बिजनेस में अपने जैसा सोचा है वैसा प्रॉफिट नहीं होगा थोड़ा बहुत कम हो सकता है | आप किसी नई नौकरी की तलाश में थे तो आपको कुछ ऑफर मिल सकते हैं जो ऑफर आपके लिए काफी लाभदायक लगेंगे लेकिन आपको किसी बड़े बुजुर्ग से या किसी जानकार की सलाह लेकर की ही इस तरीके के ऑफर को एक्सेप्ट करना चाहिए |

मकर राशि |  

          मकर राशि वाले जातकों के लिए उनकी  माता के   स्वास्थ्य की चिंता होगी ,उनका ख्याल रखना चाहिए |   आप घर खरीदना चाहते हैं, कोई वाहन खरीदना चाहते हैं ,अभी जमीन खरीदना चाहते हैं, तो देख ले, पसंद कर ले, लेकिन कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फिलहाल करने से आपको बचना चाहिए |  ननिहाल पक्ष की रिश्तेदारों के साथ आपका विवाद हो सकता है उनसे दूरी बनाकर के रखें  | सेहत आपको कुछ परेशान कर सकती है | अपनी सेहत का ध्यान रखें | पैसे के  मामलों में बहुत सोच विचार का निर्णय लेना है ,किसी भी ऐसी स्कीम में पैसा नहीं लगाना है, जहां से रिटर्न की पॉसिबिलिटीज में डाउट होता हो |  आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए | 

कुंभ राशि  | 

         कुम्भ राशि के जातकों को आज  दोस्तों का, सगे संबंधियों का, भाई बहनों का,  पड़ोसियों का ,मित्रों का, सभी का बहुत सहयोग मिलेगा | सभी आपके बहुत काम आएंगे विशेष रूप से आपके भाई बहन आपके लिए सोर्स ऑफ़ हैप्पीनेस  होंगे | आज  पराक्रम आपके अंदर बहुत रहेगा |   वर्कप्लेस और आपने जो अच्छे काम किए हैं उनकी तारीफ होगी | आपकी वाणी में जोश  रहेगा | आपको प्रत्येक कार्य में धैर्य बना करके रखना चाहिए ,जिससे आपको सफलता मिलती चली जाए, भले ही देर से मिले,|   छोटी दूरी की यात्राएं जो आप प्लान कर रखे हैं अपने परिजनों के साथ जरूर कर लें वह यात्राएं आपके लिए सुखद रहने वाली है |  

मीन राशि | 

         मीन राशि के जातकों की  सोशल लाइफ आज  थोड़ी सी तकलीफ़ दे   सकती है |  पैसे के मामले में बहुत सोच विचार करके  ही पैसे का लें दें करे , किसी ऐसे व्यक्ति को उधर ना दें ,जिससे पैसा लौटने की संभावनाओं पर आपको डाउट होता हो |   अगर आप अपने दोस्तों की अपने परिवार के लोगों की सुनेंगे तो आपको लॉस नहीं होगा | आज आंखों में परेशानी हो सकती है |  अपनी  वाणी पर संयम रखें, किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी अभदर  भाषा का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें, जहां जरूरी ना हो वहां पर ना बोले |  पैसे का फ्लो जैसा आपने सोचा है वैसा नहीं होगा थोड़ा बहुत कम हो सकता है | 

3 thoughts on “19 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार है | आज का राशिफल और पंचांग |”

Leave a Comment