सिंह  राशि, बिना शर्त प्रेम, ठोस  विचार, अनुशासन ,समझदार,  नेतृत्व ,स्थिर , स्वामी सूर्य  |

Spread the love

सिंह  राशि, बिना शर्त प्रेम, ठोस  विचार, अनुशासन ,समझदार,  नेतृत्व ,स्थिर , स्वामी सूर्य  |

सिंह राशि का स्वभाव और गुण | 

                         सिंह राशि स्थिर  राशि है  | सिंह राशि बिना शर्त प्रेम करने की राशि है  | सिंह राशि का स्वामी सूर्य सभी ग्रहों का राजा है ,इसकी अपनी एक गाती है | सिंह राशि में ठोस विचार ,अनुशाषन ,समझदारी ,और नेतर्तव के गुण होते है | ,सूर्य ग्रह गर्म  तथा रुख है  |सिंह राशि  का चिन्ह शेर है |  सिंह राशि में शेर की शक्ति, हुकूमतऔर नेतृत्व  करने की क्षमता  होती है|  सिंह राशि स्थिर  राशि है ,इसी स्थिरता के कारणइस  में ठोस विचार अनुशासन समझदारीऔर लीडर के गुण पाए जाते हैं | सिंह राशि का स्वामी सूर्य एक राजा  ,इसलिए शुद्ध,और  अच्छी सोच और नेतृत्व जैसे राजा के सभी गुण सिंह राशि में पाए जाते हैं  | सिंह राशि का स्वामी सूर्य  आत्मकारक  होने के नाते  आत्मा की उन्नति  ,ईश्वर पर श्रद्धा  और न्याय पसंद,अच्छी ध्यान साधना करने वाले साधक और तेजस्वी व्यक्तित्व  ,सोच समझकर फैसला करना ,आत्म बलऔर अच्छी रोग प्रतिकार शक्ति  जैसे गुण इस राशि में पाए जाते हैं  | सिंह राशि त्याग करने की राशि है | इसमें इमोशन बहुत कमहोते  है | इस राशि का एक गुण  यह भी है, कि यह काम करते समय यह अपने आप को भी भूल जाते हैं  | सिंह राशि वाले अपनी  बात पर स्थिर रहते हैं इसलिए वह जो कहते हैं वह करते भी हैं | सिंह राशि का स्वामी सूर्य है इस कारण  यह हर  मुश्किल का सामना करना  और किसी भी स्थिति  में से गुजर जाना भी  इस राशि का गुण है|  जन्म कुंडली में जो भी ग्रह इस राशि में हो  ,जातक को उस ग्रह के कारक तत्व में लीडर बनना  होता है ,जैसे अगर किसी का बुद्ध  इस राशि में होऔर वह बिजनेस करता हो  तो उस जातक को अपनी जुबान  का पक्का होना बहुत जरूरी है ,तभी वह बिजनेस में कामयाब हो सकता है |  सिंह राशि वालों को अपनी जुबान का पक्का होना बहुत जरूरी है अगर इन्होंने किसी को जुबान  दे दी तो फिर चाहे कुछ भी करना पड़े ,उसे अपनी दी हुई जुबान पर पूरा उतरना  ही चाहिए | सिंह राशि वाले  एडमिनिस्ट्रेटर  के अहुद्दे  पर देखे गए हैं  | इस राशि वाले  एक लीडर की तरह काम करवाते हैं ,अपने दिमाग से काम करवाते हैं  ,खुद  फिजिकल वर्क कम करते हैं  | सिंह राशि वाले अच्छे प्लानर होते हैं अगर किसी जातक  का बुद्ध या शनि सिंह राशि में हो तो उसे  दफ्तर काम करना चाहिए , कोई फील्ड वर्क नहीं करना चाहिए |  सिंह राशि का एक  गन यह भी है ,कि यह किसी भी काम की   प्लानिंग बहुत अच्छी तरह से करते हैं और उस प्लानिंग पर काम दूसरे लोगों से करवाते हैं | 

सिंह राशि के अधीन शरीर के हिस्से | 

                    सिंह राशि का स्वामी सूर्य है|   सूर्य ग्रह , जो ग्रहों  का राजा है , इसी कारण हृदय आत्मा और रीड की हड्डी पर इस  राशि का अधिकार होता है | 

सिंह राशि से संबंधित बीमारियां| 

                     सिंह राशि का संबंध हृदय से है, इस कारण दिल की बीमारियां,  रोग से लड़ने की शक्ति का काम होना,और शक्ति की कमी के  कारण होने वाली बीमारियां, गर्मी से होने वाली बीमारियां , रीड की हड्डी की तकलीफ और पेट दर्द जैसी बीमारियां ,शरीर की हर तरह के कमजोरी और थकान, रक्तचाप जैसी बीमारियां सिंह राशि के अधीन है | 

सिंह राशि के अधीन कारोबार और निर्माण | 

                   सिंह राशि शरीर के रोग प्रतिकार शक्ति से संबंधित है ,अतः हर तरह की दवाइयां और हॉस्पिटल  में प्रयोग किए जाने वाले सारे साधन,और  डॉक्टरी जैसा कारोबार, सिंह राशि शरीर को शक्ति देने वाली  है, इसलिए शारीरिक  शक्ति से संबंधित, बादाम, पिस्ता, केसर, सूखे मेवे ,और जीवन देने वाले सूर्य ग्रह का सिंह  राशि पर अधिकार है अतः जीने के लिए जरूरी ,गेहूं ,चावल ,बाजार ,मकई ,दालें ,मोटे अनाज़ का व्यपार  और इन चीजों का निर्माण | रसोई के साधन गैस  ,स्टोव  अदि का व्यपार |   सिंह राशि कुदरत कुंडली में पंचम स्थान में आती है इस स्थान से देखा जाने वाला खेलकूद , जुआ, शेयर मार्केट,अदि  कारोबार या इनसे जुड़ी नौकरी  | सिंह राशि के अधिकार में है  सिंह राशि का स्वामी सूर्य,ऊर्जा का मूल स्रोत है  ,इस कारण  ऊर्जा निर्माण से संबंधित  कारोबार बिजली  पैदा करने वाले जनरेटर ,टरबाइन  ,दवाई की फैक्ट्रियां  अदि चीजों के निर्माण और कारोबार  सिंह राशि के अधीन  है  | सिंह राशि का स्वामी सूर्य  एक गर्म ग्रहऔर इसके तीखे गुण के कारण  मिर्च  दालचीनी जैसे मसाले की चीज  भी इस राशि केअधिकार में है |  सिंह राशि का स्वामी  सूर्य सोना और तमर जैसी धातु से संबंधित है इन धातुओं से जुड़े कारोबारऔर इसे संबंध नौकरी  भी सिंह राशि के अधीन है| 

सिंह राशि के अधीन स्थान | 

                   सिंह राशि का स्वामी सूर्य जंगल का राजा इस कारण जंगल  ,पर्वत ,राजा का महल  ,सरकारी दफ्तर, प्रधानमंत्री ,मंत्री ,राष्ट्रपति और प्रशासन अफसर के आवास, लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा, अदि स्थान  इस राशि के अधीन है | सिंह राशि पंचम स्थान में आती है ,इस कारण खेल के मैदान ,कैसीनो ,शेयर मार्केट, हॉस्पिटल, दवा बनाने के कारखाने, मेडिकल स्टोर, अनाज के गोदाम, दुकान और रसोई  घर डाइनिंग टेबल और घर में मंदिर अदि  स्थान सिंह राशि के अधिकार में आते  हैं | 

निष्कर्ष | 

                सिंह राशि बिना शर्त  प्रेम करने वाली राशि है | यह त्याग और काम इमोशन की होती है|  इस राशि में निडरता , नेतृत्व करने की क्षमता,  ठोस विचार ,अनुशासन ,समझदारी ,सोच समझकर फैसला करने की क्षमता और दयालु प्रवृत्ति होती है|  सिंह राशि वाले अच्छे प्रशासक अच्छे राजनीतिक, लगन से काम करने वाले अच्छे प्लानर  होते हैं|  सिंह राशि वालों को हर जगह मान सम्मान जरूर मिलता है क्योंकि यह साफ हृदय होते हैं|  उनका स्वभाव एक राजा की तरह ही होता है

4 thoughts on “सिंह  राशि, बिना शर्त प्रेम, ठोस  विचार, अनुशासन ,समझदार,  नेतृत्व ,स्थिर , स्वामी सूर्य  |”

Leave a Comment