नवम भाव [ नवम घर , 9th हाउस ] से क्या-क्या देखा जाता है ?

Spread the love

नवम भाव [ नवम घर , 9th हाउस ] से क्या-क्या देखा जाता है ?

For Consultation Contact + 91  94652  11371  [Whats app Only ] Madan Kishore  Fee Rs 500

नवम भाव | 

काल पुरुष कुंडली में नवम भाव  में धनु राशि आती है, जिसका स्वामी गुरु,[ बृहस्पति ] है  नवम भाव पर धनु राशि और बृहस्पति का प्रभाव दिखाई देता है|  नवम भाव को भाग्य स्थान भी कहते हैं | 

नवम भाव से देखे जाने वाले शरीर के हिस्से | 

   नवम भाव से जांघों का हिस्सा ,,थाई  और पैरों का ऊपर हिस्सा भी देखा जाता है | 

नवम भाव से देखे जाने वाले अन्य कार्य | 

 1          काल पुरुष कुंडली में नवम भाव में बृहस्पति की  धनु राशि आती है ,जिस पर गुरु बृहस्पति काअधिकार होता है |  इसलिए नवम भाव से  गुरु ,पिता ,मार्गदर्शक ,सभी देवी देवता ,देवालय ,कोई भी मंदिर, मस्जिद ,चर्च, गुरुद्वारा ,सभी तरह के धार्मिक स्थल ,लंबी दूरी की यात्रा , धार्मिक यात्रा ,किसी भी तरह के प्रार्थना स्थान , ईश्वरीये  शक्ति ,भाग्य ,और आपके पूर्वज ,सभी तरह के पवित्र स्थान ,बड़े कॉलेज, यूनिवर्सिटी ,देखे जाते हैंऔर नवम भाव में आने वाली  धनु राशि का स्वामी गुरु है  गुरु न्याय  का कारक होता है ,इस कारण न्यायाधीश ,सभी अदालतें, कानून  और कोर्ट कचहरी  ,किसी भी तरह का इंसाफ  के लिए कोर्ट में चल रहे मुकदमें का फैसला भी नवम भाव से देखा जाता है | 

 2         हमारे जितने भी परंपरागत ज्योतिष शास्त्र हैं ,इन्होंने इस स्थान को भाग्य स्थान कहा है | जितने भी ज्योतिष के  मनीषी हुए हैं उन्होंने इस भाव को भाग्य स्थान इसलिए कहा ,क्योंकि यह अध्यात्म और धर्म  का  भाव है ,क्योंकि भाग्य अध्यात्म से मिलता है ,जिसका आधार अध्यात्म है | मनुष्य का भाग्य  होता है|  ईश्वर का दर्शन, जहां ईश्वर की भक्ति से ईश्वर तक पहुंचाना ,इसलिए इस भाव से जितनी भी उच्च शिक्षा है ,वह धार्मिक हो या सांसारिक सभी तरह के उच्च शिक्षा ,इसी  नवम भाव  से देखा जाती  है |  नवम भाव धर्म का भाव है ,धर्म करने से ईश्व र तक पहुंचना होता है ,मतलब दूर की यात्रा ,इसलिए इस स्थान से सभी प्रकार की दूर  की यात्रा, विदेश यात्रा, इसी भाव से देखी जाती है, इस भाव से ही धार्मिक बड़े ग्रंथ ,एचडी जैसी डिग्री ,किसी प्रकार के थीसिस  जो लिखे जाते हैं ,वह भी नवम भाव से ही देखे जाते हैं |  इसी नवम भाव से कॉलेज के प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी  के डीन , जातक की धर्म में रुचि  भी देखी जा सकती है  | 

नवम भाव से देखी जाने वाली अन्य बातें  | 

          नवम भाव धर्म का भाव है, इसलिए हर तरह के बड़े धार्मिक ग्रंथ, पूर्व जन्म के पुण्य और इष्ट देवता, हर धर्म के गुरु, धर्म शास्त्र ,वेद शास्त्र, ईश्वर की भक्ति, ईश्वर का ज्ञान, ईश्वर से मिलने वाले सभी तरह के संकेत और जातक की  लोगों में इमेज, जनता का साथ, नवम भाव से देखा जाता है | 

नवम भाव से जातक से संबंधित लोगों को मिलने वाले फल | 

           जातक की कुंडली के नवम भाव से जातक के छोटे भाई बहनों का विवाह और उनके कारोबार, इसी नवम भाव से जातक की माता की बीमारिया, माता का  धन कमाना ,उसका कर्ज लेना, उसकी लड़ाई झगड़ा, और इसी नवम भाव से जातक की संतान का स्वास्थ्य, संतान के पढ़ाई, संतान की  क्रिएटिविटी ,संतान की  खेलकूद में रुचि ,संतान के किसी भी कला में प्रगति, नवम भाव से ही जातक के पति या पत्नी की नजदीकी यात्रा, उनकी  हिम्मत, पति या पत्नी का कम्युनिकेशन, पति या पत्नी के रहने के स्थान में बदलाव ,घर का बदलना,  कुंडली के नवम भाव से उसके पिता का स्वास्थ्य, पिता का स्वभाव ,और इसी नवम भाव से जातक के बड़े भाई बहन या दोस्तों का मुनाफा, उनके सोशल एक्टिविटी, उनकी सोसाइटी में योगदान यह सब चीज देखी जा सकती हैं|  नवम भाव से घर में पूजा घर और घर में देवी देवताओं की तस्वीर अदि  भी देखी जा सकती  हैं  | 

नवम भाव से देखे जाने वाले विरोधी फल | 

         किसी भी कुंडली के नवम भाव से देखे जाने विरोधी फल इस प्रकार हैं, क्योंकि नवम भाव दशम भाव जो कर्म का स्थान है उसका बारहवां  भाव है, इसलिए इस भाव से उसके कर्म में ,उसकी नौकरी या कारोबार में बदलाव उसकी प्रमोशन में रुकावट, उसके स्टेटस में गिरावट, या  उसके अधिकार योग  में  रुकावट, जैसी  विरोधी चीज देखी जा सकती हैं | 

किसी देश या  राज्य की कुंडली से उस देश या राज्य के देखे जाने वाले फल | 

          किसी देश का राज्य की कुंडली के नवम भाव से उस  देश जा राज्य के धार्मिक स्थान, धार्मिक आचरण ,लोगों की धर्म में रुचि, धर्म में संशोधित करने वाली संस्थाएं ,उनके देश का राज्य की न्याय व्यवस्था,  देश या  राज्य का कानूनी धाराएं , उस देश के स्टेटस में आने वाली रुकावटें, उस देश के लोगों की  दूर  की यात्रा, विदेश की यात्राएं ,उस  देश या  प्रदेश की कुंडली के नवम भाव से देखी जा सकती  हैं |

1 thought on “नवम भाव [ नवम घर , 9th हाउस ] से क्या-क्या देखा जाता है ?”

Leave a Comment