दशम भाव [ दशम स्थान 10th House ] कर्म  स्थान से क्या-क्या देखा जा सकता है ?

Spread the love

दशम भाव [ दशम स्थान 10th House ] कर्म  स्थान से क्या-क्या देखा जा सकता है ?

For Consultation Contact  +91 94652  11371  Only WhatsApp [  Madan Kishore ]  Fee  Rs 500

दशम भाव | 

काल पुरुष कुंडली में दशम भाव में मकर राशि आती है जिसका स्वामी शनि ग्रह है | दशम भाव पर मकर राशि और शनि ग्रह का प्रभाव देखा जाता है|  दशम भाव को कर्म  स्थान भी कहते हैं, दशम भाव कर्म क्षेत्र का प्राइम हाउस है | 

दशम भाव से देखे जाने वाले शरीर के हिस्से | 

दशम भाव में शनि की मकर  राशि आती है, और इससे मानव शरीर के घुटने देखे जाते हैं | 

दशम भाव से देखे जाने वाले कार्य | 

    काल पुरुष कुंडली में दशम भाव में शनि की मकर राशि आती है |  शनि को कर्म कारक ग्रह कहा गया है इसलिए इस भाव से जातक का  हर तरह का कार्य क्षेत्र देखा जा सकता है|जन्म कुंडली का दशम भाव करियर, प्रोफेशन, सम्मान, सामाजिक स्थिति, उच्चतम लक्ष्यों, सफलता, और प्रतिष्ठा से संबंधित होता है। यह भाव व्यक्ति के कार्यों, जीवन-मार्ग, और समाज में उसके स्थान को प्रभावित करता है।

    इस भाव से जातक का नाम ,fame  जातक की मशहूरी  ,उसकी नौकरी में प्रमोशन, जातक की नौकरी या कारोबार के बारे में जानकारी भी दशम भाव से मिलती है |  जातक क्या कार्य करेगा |  क्या उस  काम में उस जातक को सफलता मिलेगी  ?उसमें अपनी सफलता की मंजिल पाने की इच्छा  कितनी है, उसमें  उसको  कितना सफलता  मिलेगी, उसका काम किस तरह का होगा, यह  सब चीज दशम भाव से देखी जाती हैं |

 3     दशम भाव से हर तरह का मान सम्मान, हर तरह की सफलता, हर तरह का अधिकार ,अधिकारी ,किसी पर हुक्म चलाने की अथॉरिटी ,हुकूमत ,सरकारी अधिकारी ,गवर्नमेंट और गवर्नमेंट से संबंधित कार्य क्षेत्र, राज्य सरकार के अधिकारी, देश या राज्य के मंत्री पद ,उच्च अधिकारी ,किसी स्टेट का गवर्नर, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, सरकारी इमारत, सरकारी दफ्तर, सरकारी अधिकारी जो बहुत ऊंचे पद पर बैठे हों ,वो  लोग जो   फेमस हुए , इस भाव   से देखे जाते हैं  |

   दशम भाव में कौन सा ग्रह बैठा है और वह ग्रह कुंडली में कौन से भावों के स्वामी है ,उसको देखकर भी दशम भाव के फल बताया जा सकते हैं | इस भाव से देखी  जाने वाली कुछ डिटेल  नीचे लिखे जा रहे हैं | 

  • करियर: दशम भाव के ग्रहों की स्थिति और दशम भाव में स्थित राशि व्यक्ति के करियर को संकेत देती है। कुंडली में शुभ ग्रहों की प्रभावशाली स्थिति होने पर करियर में सफलता प्राप्त होती है, जबकि अनुष्ठान ग्रहों की दृष्टि या उनकी अशुभ स्थिति कार्य में अड़चनें पैदा कर सकती है।
  • प्रोफेशन: दशम भाव व्यक्ति के पेशेवर जीवन को दर्शाता है। इसमें व्यक्ति के कार्य और प्रोफेशनल धार्मिक्ता की स्थिति का वर्णन होता है।
  • सम्मान और प्रतिष्ठा: दशम भाव में स्थित ग्रहों की स्थिति और दशम भाव की राशि व्यक्ति के सम्मान और प्रतिष्ठा को निर्धारित करती है। यहां के संयोग से व्यक्ति समाज में मान्यता, अधिकार, और स्थान प्राप्त करता है।
  • उच्चतम लक्ष्य: दशम भाव व्यक्ति के उच्चतम लक्ष्यों और ध्येय को दर्शाता है। इस भाव में स्थित ग्रहों की स्थिति और दृष्टि व्यक्ति के लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद करती है।
  • सफलता: दशम भाव के ग्रहों की स्थिति और उनकी योगक्षेत्रों का विश्लेषण सफलता और प्रगति की गुणवत्ता को निर्धारित करता है। यह भाव व्यक्ति के करियर में सफलता प्राप्त करने की क्षमता को प्रभावित करता है।
  • सम्प्रेषण क्षेत्र: दशम भाव का अध्ययन व्यक्ति के करियर और पेशेवर जीवन के लिए सही क्षेत्र का चयन करने में मदद करता है। यह भाव उन विषयों को दर्शाता है जिनमें व्यक्ति अधिक सफलता प्राप्त कर सकता है।

 

जातक की कुंडली के दशम भाव से जातक से संबद्ध लोगों को मिलने वाले फल | 

 1        जातक की कुंडली के दशम भाव से जातक के छोटे भाई बहनों के साथ होने वाली दुर्घटनाएं ,उनको आने वाले परेशानियां, उनका ऑपरेशन, उनका एक्सीडेंट, उसको अचानक मिलने वाला धन, अचानक लाभ और उनको होने वाले अचानक हानि, इस  भाव से देखी जा सकती है, इसी दशम भाव से माता का कारोबार ,माता का मार्क  स्थान . बनता है ,इससे उसकी मृत्यु देखी जा सकती है, इसी दशम  स्थान से जातक की संतान की बीमारियां ,संतान की नौकरी, संतान का कर्ज , संतान को  होने वाली  दुश्मनी और उनका कोर्ट कचहरी का चक्कर, लड़ाई झगड़ा भी इस भाव से देखा जा सकता है|

 2        इसी दशम भाव से पति या पत्नी का वाहन सुख, पति या पत्नी की शिक्षा, पति या पत्नी का घर खरीदना, या  उनका मानसिक शांति देखी जा सकती है|  इसी  दशम भाव से जातक के बड़े भाई बहन, दोस्तों की विदेश यात्रा उनके अस्पताल में दाखिल होना या उनके खर्चों, होने वाला नुकसान  दशम  भाव से देखा जा सकता है | इसी  भाव से पिता का धन , पिता के खानपान की आदतें ,पिता के इकट्ठी  की हुई संपत्ति इसी भाव से देखी जा सकती है | और जातक के घर की छत भी इसी भाव से देखी जा सकती है | 

 3      किसी देश या राज्य की कुंडली से दशम भाव से उसे देश की राजनीति और राजनीतिक व्यवस्था ,उस देश का दुनिया में स्टेटस,  देश के लोगों के कारोबार के तरीके ,उस देश की जीडीपी ,यह सब ,उस  देश की कुंडली के दशम भाव से देखे जा सकते हैं  | 

 

1 thought on “दशम भाव [ दशम स्थान 10th House ] कर्म  स्थान से क्या-क्या देखा जा सकता है ?”

Leave a Comment